विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2017

विंबलडन 2017 : चोट से परेशान वर्ल्ड नंबर वन एंडी मरे ने भरी हुंकार, मैच से पहले फिट हो जाऊंगा...

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने कहा है कि वह साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विबंलडन में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए कोर्ट पर उतरने से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.

विंबलडन 2017 : चोट से परेशान वर्ल्ड नंबर वन एंडी मरे ने भरी हुंकार, मैच से पहले फिट हो जाऊंगा...
हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में एंडी मरे नंबन वन पर बने हुए हैं (फाइल फोटो)
  • टेनिस स्टार एंडी मरे इस समय वर्ल्ड नंबर वन हैं
  • मरे चोट के कारण प्रदर्शनी मैच तक नहीं खेल पाए
  • मरे ने तीन दिन तक पूरी तरह आराम किया है
लंदन: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने कहा है कि वह साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विबंलडन में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए कोर्ट पर उतरने से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. मरे को हाल ही में पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी, लेकिन उनका कहना है कि वह जल्द ही फिट हो जाएंगे. मरे ने इसी चोट के कारण दो प्रदर्शनी मैच नहीं खेले थे और तीन दिन तक अभ्यास न करते हुए आराम किया था.

उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में ही चोट लगी थी तभी से वह ऑल इंग्लैंड कोर्ट पर अभ्यास सत्र के दौरान लंगड़ा कर चल रहे थे.

बीबीसी ने मरे के हवाले से लिखा है, "मैं टूर्नामेंट और सात मैच खेलने के लिए फिट हो जाऊंगा मैं आज जैसा महसूस कर रहा हूं अगर मैं उसी तरह महसूस करता रहा तो मैं खुश होऊंगा और मुझे कोई समस्या नहीं होगी."

उन्होंने कहा, "अगर जरूरत पड़ेगी तो मैं कुछ दवा ले लूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी."


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wimbledon 2017, Andy Murray, Tennis News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com