विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप : पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में मिली हार, खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवाया

अपने करियर के सबसे उत्कृष्ट दौर में पहुंच चुकी सिंधू एक घंटे और 19 मिनट तक चले इस मैच में यमागुची से 21-19, 19-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गई.

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप : पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में मिली हार, खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवाया
पीवी सिंधू (फाइल फोटो)
बर्घिंगम: शनिवार को बर्मिंघम में खेले गए सेमीफ़ाइनल में जापान की अकाने यामागुची ने सिंधु को बेहद कड़े मुक़ाबले में 21-19, 19-21, 18-21 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली. ओलिंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने ऑल इंगलैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जापान की अकाने यमागुची से हारकर यह खिताब जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया. अपने करियर के सबसे उत्कृष्ट दौर में पहुंच चुकी सिंधू एक घंटे और 19 मिनट तक चले इस मैच में यमागुची से 21-19, 19-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गई. 20 वर्षीय जापानी खिलाड़ी यमागुची की नौवीं जीत है, इसी महीने की शुरुआत में उसने जर्मन ओपन जीता था.

यह भी पढे़ं : इसलिए पीवी सिंधू नहीं हैं रैंकिंग के बारे में बिल्कुल भी परेशान

हालांकि, मैच काफी रोमांचक रहा लेकिन अंतिम दौर में यमागुची ने बेहतर खेल दिखाते हुये मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी ताइवान की ताइ जू यींग से होना है.

VIDEO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रियो ओलिंपिक के चैंपियन​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P. V. Sindhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com