भारत में जैवलिन थ्रो में लगातार ऐसे खिलाड़ी सामने आ रहे हैं जो अपने परफॉर्मेंस से भविष्य के लिए उम्मीद जगा रहे हैं. नीरज चोपड़ा के बाद अब भारत में जैवलिन थ्रो में कई युवा एथलीट सामने आए हैं जिन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान लगातार बने रहे हैं. नीरज के बाद रोहित यादव और यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में अपनी पहचान बनाई है तो वहीं दूसरी ओर कई युवा जैवलिन थ्रोअर भी नेशनल टूर्नामेंट में अपने परफॉर्मेंस से उम्मीद बढ़ा रहे हैं.
अब हरियाणा के 19 साल के आदित्य ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 79.40 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है.
REMEMBER THE NAME: ADITYA! 🇮🇳 Just 19 years old, Aditya throws Personal Best of 79.40m to win Gold in Men's Javelin Throw at the 65th National Open Athletics Championships! 🏅 https://t.co/mmJexPcqnD
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 12, 2026

आदित्य के अलावा सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के आनंद सिंह ने 77.77 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रेलवे के अर्शदीप ने 77.56 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की.
- आदित्य (हरियाणा) — 79.40 मीटर (PB)- गोल्ड मेडल
- आनंद सिंह (SSCB) — 77.77 मीटर- सिल्वर मेडल
- अर्शदीप (रेलवे) — 77.56 मीटर- ब्रॉन्ज मेडल
कौन है आदित्य श्योकंद
आदित्य श्योकंद हरिणाया से ताल्लुक रखते हैं. आदित्य ने अपने दूसरे ही सीनियर कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है. आदित्य हिसार में कोच अरविंद कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग करते हैं, जो वर्ल्ड U-20 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले आशीष यादव को भी कोचिंग देते हैं.
65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
- आदित्य (हरियाणा)-79.40मी)
- आनंद सिंह (एसएससीबी) -77.77मी
- अर्शदीप सिंह (रेलवे)- 77.56मी
- दीपांशु शर्मा(उत्तर प्रदेश) 77.25मी
- विपुल यादव( राजस्थान)- 74.92 मी
- शशांक पाटिल (एसएससीबी)- 74.71मी
- मनोज कुमार जे( तमिलनाडु)- 74.14 मी
- उत्तम पाटिल(एसएससीबी)- 74.09मी
- विकास शर्मा (उत्तराखंड) -72.40मी
- बिबिन एंटनी (केरल)-72.24मी
यह भी पढ़ें | सुमित अंतिल नंबर 1, पैरा एथलीट्स के 'नीरज' से गोल्ड की उम्मीद, जैवलिन पैरा में सबसे दूर भाला फेंकने थ्रोअर
यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा या गेंदबाज? तीसरे टी20 में भारत की जीत का असली टर्निंग प्वाइंट क्या था? यहां पलटा पूरा मैच
यह भी पढ़ें | तेंदुलकर-अनवर ओपनर, नंबर-3 पर कोहली, वसीम जाफर ने चुनी भारत-पाकिस्तान की बेस्ट ODI प्लेइंग -11
यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित से आगे कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं