साल 2008 में हुए बीजिंग ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
ओलिंपिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को पांच अगस्त को होने वाले रियो खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने पुष्टि की कि उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा को खेलों के महाकुंभ में देश का ध्वजवाहक चुना है। बिंद्रा इस साल अपने पांचवें ओलिंपिक में हिस्सा लेंगे।
स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह, महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और स्टार पहलवान सुशील कुमार के साथ 2012 लंदन खेलों से पहले ध्वजवाहक के लिए बिंद्रा के नाम पर भी विचार किया गया था, लेकिन आईओए ने यह सम्मान दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान को दिया। तैंतीस साल के बिंद्रा ओलिंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक खेलों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इस खबर पर खुशी जाहिर की है। एनआरएआई अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा, 'वह भारत का एकमात्र एकल स्वर्ण पदक विजेता है। वह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के कार्यकारी बोर्ड में भी शामिल है। हमें लगता है कि यह अच्छा और तार्किक फैसला है और हम तहेदिल से इसका समर्थन करते हैं।' बिंद्रा इसके अलावा रियो खेलों में भारतीय दल के सद्भावना दूत भी हैं।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ओलिंपिक, अभिनव बिंद्रा, ओलिंपिक में ध्वजवाहक, आईओए, भारतीय ओलिंपिक संघ, Olympic, Abhinav Bindra, Olympic Flag Bearer, IOA, Indian Olympic Association