विज्ञापन

IND vs WI, 3rd T20I: 'यही तो हम चाहते थे', वेस्टइंडीज को हराकर खुश हुए श्रेयस अय्यर, इन खिलाड़ियों पर हुए फिदा

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत के बाद कहा जमकर तारीफ की. उन्होंने गेंदबाजों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए अभिषेक की शानदार शुरुआत, ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी और प्रिंस के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहा.

IND vs WI, 3rd T20I: 'यही तो हम चाहते थे', वेस्टइंडीज को हराकर खुश हुए श्रेयस अय्यर, इन खिलाड़ियों पर हुए फिदा
श्रेयस अय्यर
@X

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने अपने दिल का विचार साझा करते हुए कहा, 'मुकाबले के दौरान गेंदबाजों को आत्मविश्वास से पूर्ण देखकर काफी अच्छा लगा. जब मैं उनसे बात कर रहा था, तो उनकी सोच साफ नजर आ रही थी. वे चैलेंज लेने के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जो कि हम चाहते थे. अभिषेक ने शानदार शुरुआत दिलाई. उसके बाद ईशान ने आते ही गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. पिछले कुछ महीनों में उनका प्रदर्शन वाकई शानदार रहा है. प्रिंस ने भी निचले क्रम में आकर महत्वपूर्ण रन बनाए. दोनों ग्राउंड हाई स्कोरिंग थे. मगर अपने रूटीन पर कायम रहना बेहद जरूरी था.'

तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया 

बात करें मुकाबले के बारे में तो इंदौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 223 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 30 गेंदों में 69 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने 37 और तिलक वर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया. नीतीश कुमार रेड्डी 14 गेंद में 21 और अक्षर पटेल 14 गेंद में 20 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाज रनों के लिए जूझते रहे. 

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 209 रनों तक ही पहुंच पाई. शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंद में 43 और कामिल पूरन ने 27 गेंद में 42 रन की महत्वपूर्ण पारी. मगर वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके. इन बल्लेबाजों के अलावा शमार स्प्रिंगर ने 11 गेंद में नाबाद 35 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. 

वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में रॉस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने दो-दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा कीमो पॉल और गुडाकेश मोती के खाते में एक-एक विकेट आए. वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की, जबकि नमन धीर दो और अक्षर पटेल एवं नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को चेज ने किया आउट, उधर स्टैंड्स में टूट गया फैन का दिल, लगी रोने, वायरल हुई तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com