विज्ञापन

सिर्फ 3 दिन में 10 हजार कंडोम खत्म, विंटर ओलंपिक में एथलीट्स को क्यों दिए जाते हैं Condom

Winter Olympics Condom: ओलंपिक में दुनिया भर से हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. वे कई हफ्तों तक एक ही जगह रहते हैं.

सिर्फ 3 दिन में 10 हजार कंडोम खत्म, विंटर ओलंपिक में एथलीट्स को क्यों दिए जाते हैं Condom
Winter Olympics condom: ओलंपिक में क्यों बांटे जाते हैं कंडोम. (Credit: Screenshot From WashingtonAmerica.Net Instagram)

ओलंपिक का नाम लेते ही खेल से जुड़ी खबर दिमाग में आती है. लेकिन यहां खेल के बारे में नहीं है बल्कि, Milan-Cortina 2026 Winter Olympics से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एथलीट्स विलेज में दिए गए करीब 10,000 फ्री कंडोम का शुरुआती स्टॉक सिर्फ तीन दिनों में ही खत्म हो गया. इटली के अखबार La Stampa समेत कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ इसे खिलाड़ियों की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं. लेकिन सच यही है कि यह कदम पूरी तरह से हेल्थ से जुड़ा हुआ है.

हालांकि आयोजकों ने साफ कर दिया है कि इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है. ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंडोम उपलब्ध कराना कई सालों से चली आ रही परंपरा है. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सप्लाई भी दी जाएगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो.

ओलंपिक में दुनिया भर से हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. वे कई हफ्तों तक एक ही जगह रहते हैं. ऐसे में उनकी हेल्थ और सेफ्टी को प्राथमिकता देना जरूरी होता है. इसी सोच के तहत फ्री कंडोम बांटे जाते हैं, ताकि यौन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बनी रहे और सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा मिले.

आपको बता दें कि Paris 2024 Summer Olympics में कुल 3 लाख (300,000) कंडोम बांटे गए थे. यानी हर ओलंपिक में खिलाड़ियों की संख्या और जरूरत के हिसाब से व्यवस्था की जाती है.

ओलंपिक सिर्फ खेलों का मंच नहीं है, बल्कि अलग-अलग देशों और संस्कृतियों का मिलन भी है. ऐसे में आयोजकों की कोशिश रहती है कि खिलाड़ियों को सुरक्षित और जिम्मेदार माहौल मिले. कंडोम बांटना भी उसी का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- Nipah Virus: निपाह वायरस से खुद को कैसे बचाएं? सही समय पर बरतें ये सावधानी, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
10000 Packs Condom Gone In Just 3 Days In Olympics Milan-Cortina 2026, Winter Olympics Condom Crisis At Winter, Olympics Condom Shortage, Winter Olympics Condom Shortage, Milan Cortina Winter Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com