विज्ञापन
25 minutes ago
नई दिल्ली:

Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर प्रोसेस के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट जारी है. शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया. जंतर-मंतर के आस-पास के इलाकों के साथ ही नई दिल्ली से जुड़े कई इलाकों में इंटरनेट बंद रहा और भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए. इस दौरान प्रदर्शन करने आने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. करीब तीन हजार लोगों को पुलिस ने कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ दिया.

यूट्यूबर ध्रुव राठी, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी तक पुलिस हिरासत से छोड़ा नहीं गया है. सीजेपी सदस्यों को नाटकीय अंदाज में हिरासत में लिया गया. प्लेन लैंड होने के कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट के अंदर घुसकर दिल्ली पुलिस ने सीजेपी सदस्यों को हिरासत में लिया. सीजेपी का कहना है कि वे तीनों नेताओं से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें कहां रखा गया है. पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें 'अगवा' कर लिया है. 

AISA की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरीं और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. जंतर-मंतर के आस-पास भारी पुलिस बल मौजूद था. ऐसे में नेहा बोरा दिल्ली हाट इलाके में प्रदर्शन करने पहुंच गईं. नेहा बोरा ने देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए शनिवार को भी प्रोटेस्ट मार्च निकालने का ऐलान किया है. 

LIVE UPDATES 

LIVE: शनिवार को दिल्ली के 30 रास्तो पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए भी दिल्ली के 30 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया है. एडवाइजरी के मुताबिक, सुबह 6 बजे से राजधानी के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे, जिससे आवाजाही प्रभावित हो सकती है. 

  1. शंकर रोड गोलचक्कर से वंदे मातरम टी-प्वाइंट (नई दिल्ली की ओर)
  2. धौला कुआं फ्लाईओवर
  3. झंडेवालान गोलचक्कर
  4. पंचकुइयां गोलचक्कर
  5. मंडी हाउस गोलचक्कर
  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-प्वाइंट)
  7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-प्वाइंट)
  8. मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9. गुरु नानक चौक
  10. चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-प्वाइंट
  11. भैरों रोड-MGM (रिंग रोड) टी-प्वाइंट
  12. लोधी रोड फ्लाईओवर
  13. नीला गुंबद गोलचक्कर
  14. मदरसा टी-प्वाइंट
  15. सम्राट होटल गोलचक्कर
  16. सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  19. रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट
  20. अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
  21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
  22. टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
  23. रेल भवन गोलचक्कर
  24. जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
  25. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट
  26. गोल डाक खाना गोलचक्कर
  27. पटेल चौक गोलचक्कर
  28. जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट
  29. आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
  30. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-प्वाइंट

LIVE: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के मद्देनजर हिरासत में लिए गए 3 हजार लोग रिहा

शनिवार को दिल्ली भर में करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के उस आह्वान के जवाब में की, जिसमें पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान किया था. हिरासत में लिए गए लोगों में चार पूर्व मुख्यमंत्री शामिल थे: AAP के अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी, और वामपंथी नेता पिनाराई विजयन और माणिक सरकार. हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों को रात तक रिहा कर दिया गया, लेकिन सीजेपी के टॉप लीडर्स और यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा नहीं किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jantar Mantar Protest, AISA, Neha Bora, Cockroach Janta Party, Abhijit Deepke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com