मलयालम के मशहूर अभिनेता और निर्माता विजय बाबू को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, केरल पुलिस ने विजय बाबू पर कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक्टर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें 22 अप्रैल को शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टर के खिलाफ कंप्लेंट रजिस्टर की. शिकायतकर्ता ने अभिनेता पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया है. और यह भी आरोप लगाए कि एक्टर द्वारा उसका एक बार नहीं बल्कि कई बार यौन शोषण हुआ है. शिकायतकर्ता कोझीकोड जिले की रहने वाली है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि विजय बाबू ने उसे फिल्म में रोल देने का वादा किया था. हालांकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया. बता दें, केस दर्ज हुए 5 दिनों से ज्यादा का समय हो चला है, लेकिन पुलिस ने एक्टर से अब तक न पूछताछ की है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन है विजय बाबू?
बता दें, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में विजय बाबू का बड़ा नाम है. वे वहां की कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म एक्टर होने के साथ वे एक निर्माता भी हैं. वे अपना खुद का 'फ्राइडे फिल्म हाउस' (Friday Film House) नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं. विजय बाबू ने 'फिलिप्स एंड द मंकी पेन' (Philips and The Monkey Pen) के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म (निर्माता के रूप में) के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी जीता है. वहीं एक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला लगने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है.
इसे भी देखें: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन फिल्मिस्तान स्टूडियो के बाहर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं