बॉलीवुड हो या टॉलीवुड हो, सबसे बड़े स्टार्स की बात आती है तो नाम याद आता है अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान का या फिर रजनीकांत और कमल हासन जैसे स्टार्स का. यकीनन ये फिल्म इंड्स्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं. लेकिन एक एक्टर से काफी पीछे भी हैं. अगर आपको भी लगता है कि ये और इन जैसे सितारे ही फिल्म इंड्स्ट्री के सबसे सक्सेसफुल सितारे हैं तो आप गलत हैं. क्योंकि इन सबके बीच एक ऐसा स्टार भी है जिसके नाम सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन सब ने मिलकर जितनी हिट फिल्में दी होंगी. उनसे ज्यादा हिट फिल्में ये सितारा अकेले ही दे चुका है. क्या आप जानते हैं कौन है ये स्टार.
ये है देश का सबसे हिट एक्टर
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं. उस एक्टर का नाम है प्रेम नजीर. प्रेम नजीर वो कलाकार हैं जिनके नाम बहुत से अलग अलग रिकॉर्ड दर्ज हैं. प्रेम नजीर के करियर की शुरुआत हुई थी मलयालम फिल्म इंड्स्ट्री से. करीब तीन दशक यानी कि तीस साल तक इस फिल्म इंड्स्ट्री में उनके नाम का डंका बजता था. साल 1951 में वो मलयालम सिनेमा में एक्टिव हुए. अपने पूरे करियर में उन्होंने 720 फिल्में कीं. जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. बताया जाता है कि वो कई बार डबल और जरूरत पड़ने पर ट्रिपल शिफ्ट में भी काम किया करते थे. एक साल तो ऐसा भी था जब उन्होंने 30 फिल्में की थीं. इस दौरान उनकी अधिकांश फिल्में हिट रही थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
400 फिल्में रहीं हिट
प्रेम नजीर के बारे में माना जाता है कि उनकी करीब 400 फिल्में हिट रही थीं. इनमें से 50 ऐसी थीं जो ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई थीं. अपने पूरे करियर के दौरान प्रेम नजीर ने करीब 85 एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर की. उनकी कुल फिल्में और हिट फिल्मों के आंकड़े का मुकाबला अब भी बहुत सारे एक्टर्स नहीं कर सके हैं. उनकी एक्टिंग के लिए कहा जाता है कि वो इतनी रियलिस्टिक एक्टिंग करते थे कि कभी ज्यादा फिल्में करने का स्ट्रेस उनके काम पर नजर नहीं आया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं