विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2019

BJP विधायक राजा सिंह ने AIMIM के प्रोटेम स्पीकर की मौजूदगी में शपथ लेने से किया इनकार, बताई ये वजह

तेलंगाना भाजपा के विधायक टी राजा सिंह (Raja Singh) ने एआईएमआईएम विधायक और विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष मुमताज अहमद खान की मौजूदगी में शपथ लेने से इनकार कर दिया है.

Also Read in
BJP विधायक राजा सिंह ने AIMIM के प्रोटेम स्पीकर की मौजूदगी में शपथ लेने से किया इनकार, बताई ये वजह
राजा सिंह (Raja Singh) ने कहा कि एआईएमआईएम 'हिंदुओं के खिलाफ बोलती' है.
  • तेलंगाना में बीजेपी के इकलौते विधायक हैं राजा सिंह
  • प्रोटेम स्पीकर की मौजूदगी में शपथ लेने से किया इनकार
  • विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं राजा सिंह
हैदराबाद:

तेलंगाना भाजपा के विधायक टी राजा सिंह (Raja Singh) ने एआईएमआईएम विधायक और विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष मुमताज अहमद खान की मौजूदगी में शपथ लेने से इनकार कर दिया है. राजा सिंह (Raja Singh) ने कहा कि एआईएमआईएम 'हिंदुओं के खिलाफ बोलती' है. आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के बाद 17 जनवरी को नये विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलायी जायेगी. गोशामहल से विधायक चुने गये टी राजा सिंह ने अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मांग की कि वह खान को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार करें. 

मुमताज अहमद खान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) के वरिष्ठ नेता हैं. राजा सिंह ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव निजाम (हैदराबाद राज्य के पूर्व शासक) और एमआईएम के प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने एमआईएम के विधायक को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है... मैं विधानसभा नहीं जाऊंगा और उनकी मौजूदगी में विधायक पद की शपथ नहीं लूंगा. अन्य पार्टी के नेता जा सकते हैं लेकिन मैं नहीं जाऊंगा'.

BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘इफ्तार का आयोजन करने वाले होते हैं वोटों के भिखारी'

आपको बता दें कि भाजपा विधायक टी राजा सिंह (Raja Singh) को भड़काऊ भाषण एवं विवादित बयान देने के लिये जाना जाता है. उन्होंने कहा कि वह खान की उपस्थिति में विधायक पद की शपथ नहीं लेना चाहते क्योंकि एआईएमआईएम ‘‘हिंदुओं के खिलाफ बोलती है और इसके नेता ‘वंदे मातरम नहीं गाने या भारत माता की जय' नहीं बोलने के लिये कहते हैं''. सिंह ने कहा कि वह शपथ ग्रहण से संबंधित नियमों पर कानून विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा लेंगे. नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र 17 से 20 जनवरी तक चलेगा. 16 जनवरी को खान राजभवन में विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेंगे. हालांकि इस पूरे मुद्दे पर एआईएमआईएम ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. (इनपुट-भाषा)

फिर बोले बीजेपी विधायक, 'अगर बांग्लादेशी और रोहिंग्या देश नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए' 

VIDEO: ताक़तवर पर क़ानून इतना नरम क्यों?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Singh, T Raja Singh, All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen AIMIM, AIMIM, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com