विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

तमिलनाडु के अनेक इलाकों में बारिश, लोग बेहाल, मरीजों को परेशानी

कोराट्टूर का ईएसआई अस्पताल चारों ओर से पानी से घिर गया, जिसके कारण वहां उपचाराधीन मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा.

तमिलनाडु के अनेक इलाकों में बारिश, लोग बेहाल, मरीजों को परेशानी
प्रतीकात्मक फोटो
चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई महानगर और कांचीपुरम एवं तंजावुर के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश हुई, जिसके बाद बड़े इलाके में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा. चेन्नई, तंजावुर और कांचीपुरम में बारिश के मद्देनजर स्कूल एवं कालेज कल दूसरे दिन भी बंद रहे.

पढ़ें : बेंगलुरु में भारी बारिश से अब तक पांच लोगों की मौत, डूबी हुई कार से महिला को बचाया गया

उत्तरी कश्मीर के व्यासर्पदी, पेरम्बुर, चूलाई एवं ओट्टेरी, मध्य चेन्नई के वेस्ट अन्ना नगर और दक्षिणी कश्मीर के मादीपक्कम एवं कीलकट्टालाई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. कोराट्टूर का ईएसआई अस्पताल चारों ओर से पानी से घिर गया, जिसके कारण वहां उपचाराधीन मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग की ओर से यहां जारी बुलेटिन में कहा गया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों और तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों में कल बारिश अथवा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस बालचन्द्रन ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस समय तमिलनाडु और इसके आसपास के इलाकों में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक इलाकों में बारिश हुई है। इनमें सबसे ज्यादा बारिश तंजावुर जिले के पोन्नेरी में (10 सेमी) दर्ज की गयी.

VIDEO- बेंगलुरू में गढ्ढे बने जानलेवा, अब तक हो चुकी है 4 की मौत

उन्होंने बताया कि मुन्नार की खाड़ी का ऊपरी वायु चक्रवात परिसंचरण अब श्रीलंका और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपश्चिम पर बना हुआ है. उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु के अनेक तटीय जिलों में जोरदार बारिश होने का अंदेशा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com