दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (Delhi Pollution) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. धुंध से बुरा हाल है. लोगों को आंखों में जलन समेत कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. हर किसी को बस इसी बात का इंतजार है कि बारिश कब होगी, क्यों कि बारिश होगी तो प्रदूषण से भी राहत मिल जाएगी. दिल्ली वाले तो फिलहाल प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर हैं. लेकिन इसके बिल्कुल उलट तमिलनाडु में झमाझम बारिश (Tamilnadu Rain) हो रही है. इस बारिश को देखकर दिल्ली वाले यही सोच रहे होंगे कि काश ये बारिश यहां हो जाती तो प्रदूषण से निजात मिल जाती.
तमिलनाडु के कई इलाकों में झमाझम बारिश
चेन्नई और नागापट्टिनम समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में आज जोरदार बारिश हो रही है. सड़कें पानी से लबालब नजर आ रही हैं. चेन्नई की सड़कों पर तो इतना पानी भरा हुआ है कि वाहन पानी से होकर गुजर रहे हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. चेन्नई शहर के माउंट रोड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़कों पर जलभराव देखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
#WATCH चेन्नई शहर के कई हिस्सों में आज तेज़ बारिश हुई। वीडियो माउंट रोड से है। सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/6PW6D7HWvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
चेन्नई समेत कई हिस्सों में बरसे बदरा
तमिलनाडु के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई. आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र और गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. जिन इलाकों में बारिश हुई, उनमें चेन्नई व आसपास के जिले चेंगलपेट, कांचीपुरम व तिरुवल्लूर, उत्तरी तटीय शहर कुड्डालोर व तिरुवरुर और मन्नारगुडी सहित कावेरी डेल्टा क्षेत्र शामिल हैं.
#WATCH तमिलनाडु: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो नागापट्टिनम से है। pic.twitter.com/9Ey91U2gKX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
बारिश से सड़कों पर भरा पानी
विभाग ने बताया कि कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई. बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ तथा सड़कों पर पानी जमा हो गया. आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र चेन्नई से लगभग 830 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और नागपट्टिनम से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है.
केंद्र ने मौसम की जाकारी देते हुए बताया, "अगले 12 घंटों के दौरान दबाव क्षेत्र के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है."
#WATCH चेंगलपट्टु (तमिलनाडु): चेंगलपट्टु शहर के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई। pic.twitter.com/J13cU5kalR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
दिल्ली में कब होगी बारिश?
दिल्ली में अगर बारिश होती है तो लोगों को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी और जहरीली हवा में सांस नहीं लेनी पड़ेगी. राजधानी का प्रदूषण पहले से कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है. आज सुबह दिल्ली में औसत एक्यूआई 396 दर्ज किया गया. कुछ दिनों पहले तक तो एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, जिसकी वजह से सरकार को कड़ी पाबंदियां लागू करनी पड़ी थीं.
दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल
आज सुबह 6 बजे दिल्ली का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया. मुंडका का हाल तो बहुत ही खराब रहा. सुबह 6 बजे मुंडका का AQI 443 और विवेक विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 432 दर्ज किया गया. प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूल भी हाइब्रिड मोड पर चले गए हैं. दिल्ली में ऐसे हालात के बीच तमिलनाडु में हो रही झमाझम बारिश दिल को खुश कर देने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं