विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली रेहाना फातिमा की सुप्रीम कोर्ट से अपील, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हाईकोर्ट ने फातिमा की उस दलील को ठुकरा दिया जिसमें कहा गया था कि वो तो बच्चों में जागरुकता फैलाने के लिए ये सब कर रही थी.

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली रेहाना फातिमा की सुप्रीम कोर्ट से अपील, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप पर हंगामा मचने के बाद फातिमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. (फाइल फोटो-पीटीआई)
नई दिल्ली:

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने को लेकर चर्चा में रहीं महिला कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने केरल हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. फातिमा ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की है. बता दें कि फातिमा को केरल हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. दअरसल सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप पर हंगामा मचने के बाद फातिमा के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दो शिकायतें दर्ज की गईं थी.

इन वीडियोज में उनके नाबालिग बेटे और बेटी को उनके अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग करते देखा गया था. उन्होंने हैशटैग बॉडीआर्ट और पॉलिटिक्स के साथ यह वीडियो पोस्ट की थी. इस पर आपत्ति जताते हुए, केरल स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें- सबरीमाला मंदिर : कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए, BJP नेता हिरासत में

शिकायत के बाद, उन्होंने हाई कोर्ट में एक अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. जिसे अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है और कहा है कि पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा सकती है. हाईकोर्ट ने फातिमा की उस दलील को ठुकरा दिया जिसमें कहा गया था कि वो तो बच्चों में जागरुकता फैलाने के लिए ये सब कर रही थी.

यह भी पढ़ें- सबरीमाला विवाद : केरल HC ने सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

हाईकोर्ट ने कहा कि वो अपने विवेक से कहीं से भी मानने को तैयार नहीं हैं कि ये अश्लीलता नहीं है जिसमें वादी ने नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया.

सबरीमाला मंदिर पर चढ़ाई करने वाली रेहाना के घर तोड़फोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabrimala, Supreme Court, Sabarimala Mandir Case, Rehana Fathima
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com