विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

एचडी कुमारस्वामी ने जेडीएस को फिर से खड़ा करने के लिए की प्रशांत किशोर से चर्चा

कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में बताया, मैंने उनसे (प्रशांत किशोर से) बात की है. विचार यह था कि कर्नाटक में भविष्य में राजनीतिक रूप से कैसे संगठित होना है

एचडी कुमारस्वामी ने जेडीएस को फिर से खड़ा करने के लिए की प्रशांत किशोर से चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी
बेंगलुरु:

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भविष्य के लिये पार्टी को फिर से संगठित करने के मुद्दे पर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से पहले दौर की चर्चा की. कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में बताया, मैंने उनसे (प्रशांत किशोर से) बात की है. विचार यह था कि कर्नाटक में भविष्य में राजनीतिक रूप से कैसे संगठित होना है. अभी पहले दौर की बातचीत हुई है. मैं आपको बाद में बताऊंगा.' जद(एस) के शीर्ष सूत्रों ने हाल में खुलासा किया था कि पार्टी नेतृत्व ने हाल में एक के बाद एक मिली हार को देखते हुए, किशोर के साथ पार्टी में फिर से नयी जान फूंकने की योजना को लेकर बातचीत करने की तैयारी की है.'

यह भी पढ़ें:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता की बात फिर दोहराई...

प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में 225 में से महज 37 सीटें हासिल करने वाली जद(एस) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी जिसके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 28 संसदीय सीटों में से उसे सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी.  

यह भी पढ़ें:  कैसे तेजस्वी और नीतीश की मुलाक़ात के आधे घंटे के अंदर NPR के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित हो गया

पार्टी क्षत्रप और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा को भी संसदीय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. प्रदेश में दिसंबर 2019 में विधानसभा की 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी.किशोर के नेतृत्व वाली इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) ने हाल में दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पार्टी की रणनीति बनाने में आम आदमी पार्टी की मदद की थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HD Kumarasamy, JDS, Prashan Kishor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com