विज्ञापन

kerala election results 2026: नेमोम में बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई, रुझान में राजीव चंद्रशेखर आगे

राजधानी तिरुवनंतपुरम से सटे नेमोम विधानसभा सीट पर टिकी हैं. नेमोम भारतीय जनता पार्टी के लिए इस चुनाव में एक प्रतिष्ठा की सीट मानी जा रही है, जहां पार्टी की ओर से राजीव चंद्रशेखर मैदान में हैं. 

kerala election results 2026: नेमोम में बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई, रुझान में राजीव चंद्रशेखर आगे
  • केरल चुनाव के नतीजे नेमोम सीट पर खास ध्यान आकर्षित कर रहे हैं क्योंकि यह भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट
  • नेमोम में भाजपा के राजीव चंद्रशेखर, वाम मोर्चे के वी. शिवनकुट्टी और कांग्रेस के के. एस. सबरीनाथन का मुकाबला
  • नेमोम का परिणाम भाजपा की केरल में राजनीतिक मजबूती और एनडीए के विधानसभा में पुनः प्रवेश का संकेत देगा

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं और सभी की नजरें राजधानी तिरुवनंतपुरम से सटे नेमोम विधानसभा सीट पर टिकी हैं. नेमोम भारतीय जनता पार्टी के लिए इस चुनाव में एक प्रतिष्ठा की सीट मानी जा रही है, जहां पार्टी की ओर से राजीव चंद्रशेखर मैदान में हैं. जो कि अभी तक के रुझान में आगे चल रहे हैं.  नेमोम सीट को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पिछली बार त्रिशूर से भाजपा की जीत के बाद यह मुकाबला पार्टी की राजनीतिक मजबूती और आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस सीट पर नतीजे यह संकेत भी देंगे कि केरल की राजनीति में भाजपा अपनी मौजूदगी को किस हद तक मजबूत कर पा रही है.  राजीव चंद्रशेखर के मैदान में होने के कारण नेमोम सीट का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है. चुनावी नतीजों में यहां का फैसला न सिर्फ जीत‑हार तय करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि भाजपा के लिए नेमोम भविष्य की राजनीति में कितना अहम साबित होता है.

ये भी पढ़ें: Kerala Election Results 2026 LIVE: लेफ्ट का आखिरी किला बचेगा या केरल में आएगी कांग्रेस, नतीजे आज

4 मई 2026 को मतगणना शुरू होते ही देश की निगाहें केरल की नेमोम विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 135) पर टिक गई हैं. ‘कैपिटल का गेटवे' मानी जाने वाली यह सीट इस बार दो‑तरफा मुकाबले से निकलकर राज्य की सबसे हाई‑वोल्टेज त्रिकोणीय लड़ाई बन चुकी है. नेमोम का नतीजा न सिर्फ भाजपा के सियासी पुनरुत्थान और वाम मोर्चे की पकड़ की कसौटी माना जा रहा है, बल्कि यह भी तय करेगा कि NDA विधानसभा में दोबारा खाता खोल पाएगा या नहीं. 9 अप्रैल को हुए मतदान में करीब 78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी और आज आने वाला फैसला केरल की राजनीति में दूरगामी संकेत देने वाला माना जा रहा है.

नेमोम सीट पर इस बार मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय है. भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को सत्तारूढ़ वाम मोर्चे की ओर से मौजूदा विधायक और CPI(M) नेता वी. शिवनकुट्टी चुनौती दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने यहां से एडवोकेट के.एस. सबरीनाथन को मैदान में उतारा है. ऐसे में यह सीट सिर्फ भाजपा बनाम वाम नहीं, बल्कि तीनों प्रमुख राजनीतिक ध्रुवों के बीच सीधी टक्कर का मैदान बन गई है और नतीजा राज्य की राजनीति के संतुलन को दिशा देने वाला माना जा रहा है.

नेमोम विधानसभा सीट पर मुख्य उम्मीदवार ये हैं:

  • वी. शिवनकुट्टी – सत्तारूढ़ वाम मोर्चा (LDF / CPI[M]) के उम्मीदवार, मौजूदा विधायक
  • राजीव चंद्रशेखर – भाजपा (NDA) के उम्मीदवार और केरल भाजपा अध्यक्ष
  • एडवोकेट के. एस. सबरीनाथन – कांग्रेस (UDF) के उम्मीदवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Election Results, Kerala Assembly Election 2026, Nemom Seat, Nemom Election Result, BJP Nemom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com