विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

हर वक्त खेलता था PUBG, पिता ने डांटा तो गुस्से में आकर बेटे ने काट दिया सिर

कर्नाटक में एक पिता द्वारा 21 साल के बेरोज़गार बेटे को मोबाइल पर हर वक्त गेम खेलते रहने के लिए डांट देना युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया.

हर वक्त खेलता था PUBG, पिता ने डांटा तो गुस्से में आकर बेटे ने काट दिया सिर
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • पबजी खेलने के कारण पिता को आया गुस्सा
  • डांटने पर बेटे ने पिता का सिर काटा
  • कर्नाटक के बेलगावी का मामला
कर्नाटक:

कर्नाटक में एक पिता द्वारा 21 साल के बेरोज़गार बेटे को मोबाइल पर हर वक्त गेम खेलते रहने के लिए डांट देना युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना यहां 15 किलोमीटर दूर ककती गांव में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे घटी. पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ अपने 61 वर्षीय पिता की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है.

PUBG और Tiktok की आदत नशे की लत से भी खतरनाक, इस आसान तरीके से पाएं छुटकारा

युवक को ‘प्लेयर अननोन्स बेटलग्राउंड्स' (पबजी) गेम खेलने की लत लगी हुई है और वह पिता की बार-बार की चेतावनियों से गुस्सा हो गया था. पुलिस ने बताया कि उसने अपनी मां को एक कमरे में बंद कर दिया और पिता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया.

Video: ऑनलाइन गेम्स से बच्चों को कैसे दूर रखा जाए? PM मोदी ने दिया यह जवाब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PUBG, Karnataka, Belagavi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com