विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2019

कांग्रेस नेता की पत्नी का केंद्रीय मंत्री हेगड़े पर पलटवार: बीवी के पल्लू के पीछे छिपकर पत्थर फेंकना बंद करो, मेरे पति से लड़ो राजनीतिक लड़ाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव ने हेगड़े की उपलबधियों पर सवाल खड़ा किया था, जिसके बाद मंत्री ने ट्विटर पर राव का जिक्र एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर किया था जो मुस्लिम महिला के पीछे भागता है.

कांग्रेस नेता की पत्नी का केंद्रीय मंत्री हेगड़े पर पलटवार: बीवी के पल्लू के पीछे छिपकर पत्थर फेंकना बंद करो, मेरे पति से लड़ो राजनीतिक लड़ाई
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव की पत्नी तबस्सुम.
बेंगलुरु:

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े (Anantkumar Hegde) की ‘‘भड़काऊ'' टिप्पणी पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव (Dinesh Gundu Rao) की पत्नी तबस्सुम ने पलटवार किया है. उन्होंने पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा नेता ‘अपनी पत्नी की साड़ी के पल्लू के पीछे छिपना' बंद करें और राव के साथ राजनीतिक लड़ाई लड़ें. प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राव ने हेगड़े की उपलबधियों पर सवाल खड़ा किया था, जिसके बाद मंत्री ने ट्विटर पर राव का जिक्र एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर किया था जो मुस्लिम महिला के पीछे भागता है. 

हेगड़े पर पलटवार करते हुए राव की पत्नी तबस्सुम ने फेसबुक पर लिखा कि वह न तो किसी पार्टी से जुड़ी हैं और न ही किसी सार्वजनिक पद पर हैं. उन्होंने कहा, ‘अपनी सस्ती राजनीति के लिये वह मेरे नाम का इस्तेमाल मोहरे की तरह न करें. मैंने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ कोई व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी नहीं की. अपनी सस्ती राजनीति के लिए मोहरे की तरह मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया, जिस पर मैं कड़ी आपत्ति जताती हूं. हिम्मत है तो अपनी बीवी की साड़ी के पल्लू के पीछे छिपकर पत्थर फेंकने के बजाय वे मेरे पति को राजनीतिक चुनौती दें.'

'हिन्दू लड़की को छूने' वाले बयान पर तहसीन पूनावाला की केंद्रीय मंत्री को चुनौती- मैंने हिंदू लड़की को लगाया हाथ, आप क्या करेंगे

साथ ही उन्होंने लिखा, ‘जी हां, मैं जन्म से मुसलमान हूं लेकिन सबसे पहले हमें भारतीय होने पर गर्व है. भारत का संविधान धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद पर आधारित है जो हर नागरिक को सोचने, अभिव्यक्ति, आस्था, धर्म और पूजा की आजादी की गारंटी देता है.' उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की इस तरह की ‘महिला विरोधी और भड़काऊ' टिप्पणी बिल्कुल असहनीय है. तबस्सुम ने कहा कि उन्होंने हेगड़े को ट्विटर पर जवाब देने की कोशिश की थी लेकिन हेगड़े ने जवाब देने के बजाय उन्हें ब्लॉक कर दिया.

कांग्रेस नेता ने मांगा केंद्रीय मंत्री से काम का ब्योरा तो पत्नी को बीच में ले आए अनंत हेगड़े, बोले- 'तुम तो मुस्लिम महिला के पीछे पड़े थे'

बता दें, राव ने ट्वीट करके पूछा, 'केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी क्या उपलब्धियां हैं? आपने कर्नाटक के विकास में क्या योगदान दिया? मैं कह सकता हूं कि यह खेदजनक है कि ऐसे लोग मंत्री बन गए और सांसद के रूप में चुने गए.'

आज की राजनीति में बयानों की मर्यादा तार-तार

इसके बाद अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस नेता के सवालों का जवाब देने की बजाय, उनकी पत्नी तबू राव को बहस के बीच में ले आए. तबू राव मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं पक्का दिनेश जी राव के सवालों का जवाब दूंगा, लेकिन पहले वह यह खुलासा कर सकते हैं कि उनकी उपलब्धियों के साथ कौन हैं? मैं केवल उन्हें एक ऐसे शख्स के रूप में जानता हैं, जो कि एक मुस्लिम महिला के पीछे पड़े थे.'

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े बोले- अगर एक हिंदू लड़की को छुआ तो...

इस पर राव ने फिर ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री को निशाना बनाते हुए जवाब दिया. राव ने ट्वीट किया, 'अनंत कुमार हेगड़े का इतने नीचे स्तर पर जाकर व्यक्तिगत मुद्दों को बीच में लाना देखकर दुख हुआ. अंदाजा लगाइए क्या ये उनकी संस्कृति की कमी है? क्या उन्होंने हमारे हिंदू धर्मग्रंथों से कुछ नहीं सीखा? अब समय जा चुका है, लेकिन वह अभी भी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बनने की कोशिश कर सकते हैं.'

(इनपुट- भाषा)

मोदी सरकार में मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के 'संविधान बदलने' वाले बयान से भाजपा ने किया किनारा

VIDEO- केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के फिर ज़हरीले बोल!

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anantkumar Hegde, Dinesh Gundu Rao, Muslim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com