विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

केरल में जिहादी आतंक का माहौल यहां की सरकार ने बनाया है : योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. केरल में सीएम के ही गृह जिले में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हुई है.

केरल में जिहादी आतंक का माहौल यहां की सरकार ने बनाया है : योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने वामपंथी सरकारों पर साधा निशाना
  • केरल पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
  • केरल-त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना
  • हिंसा को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
नई दिल्ली:

केरल में अमित शाह की अगुवाई में शुरू हुई बीजेपी की 'जन रक्षा यात्रा' में हिस्सा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज की यह यात्रा केरल और त्रिपुरा की वामपंथी और पश्चिम बंगाल की सरकार के लिए आइना है ताकि वह अपने कृत्यों पर पश्चाताप कर सकें. योगी ने कहा कि केरल में बीजेपी और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं. योगी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. केरल में सीएम के ही गृह जिले में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हुई है. यहां की सरकार ने हिंसा को प्रश्रय देकर एक जिहादी आतंक का माहौल तैयार किया गया है जिसका विरोध करने के लिए यहां आया हूं.

बीजेपी का मिशन केरल, अमित शाह ने राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

वहीं केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने आज भाजपा पर उन आरोपों के लिये पलटवार किया जिसमें आरोप लगाया गया था कि राज्य 'जिहादी आतंकवाद के लिये उर्वर धरती' में तब्दील हो चुका है. माकपा ने भगवा पार्टी को अपने आरोपों को साबित करने को चुनौती दी.



गौरतलब है कि केरल में अब तक हुई राजनीतिक हत्याओं में कई लोग मारे जा चुके हैं हालांकि इस हिंसा में बीजेपी-आरएसएस के अलावा वामपंथी संगठनों से भी जुड़े कार्यकर्ताओं की मौत हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Aditiyanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com