विज्ञापन

'सोने वालों को तो जगा सकते हैं लेकिन...', हिंदुओं की एकता पर क्या बोले राजा भैया?

कुंडा में होने वाली धीरेंद्र शास्त्री के रामकथा के बहाने राजा भैया ने बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सोने वालों को जगाया जा सकता है लेकिन सोने का नाटक करने वालों को नहीं.

'सोने वालों को तो जगा सकते हैं लेकिन...', हिंदुओं की एकता पर क्या बोले राजा भैया?
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया.
Facebook
प्रतापगढ़:

उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हिंदुओं के लिए एक बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सोने वालों को तो जगाया जा सकता है लेकिन सोने का नाटक करने वालों को नहीं.

राजा भैया असल में कुंडा में होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने अवधी अंदाज में लोगों को कथा का निमंत्रण देते हुए एक बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा में पहुंचने की अपील की है. कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा 17 नवंबर से शुरू होने जा रही है.

लेकिन राजा भैया का संदेश सिर्फ कथा के निमंत्रण तक सीमित नहीं रहा. सनातन और हिंदू एकता के मुद्दे पर उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा के सवाल खड़े कर दिए.

क्या बोले राजा भैया?

राजा भैया ने कहा कि जो लोग हिंदू और सनातन को लेकर सो रहे हैं, उन्हें तो जगाया जा सकता है, लेकिन जो लोग जानबूझकर सोने का नाटक कर रहे हैं, उन्हें कभी नहीं जगाया जा सकता.

उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक को छोड़कर सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि हिंदू एकजुट न रहें. उन्हें अगड़े-पिछड़े के नाम पर बांटकर अपनी राजनीति की रोटी सेंकी जाती रहे.

राजा भैया ने देश और राष्ट्र के हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदुओं को जागरूक और एकजुट करने की जरूरत बताई.

यह भी पढ़ें | "राजा भैया 'शस्त्र और शास्त्र' की परंपरा निभा रहे", कुंडा पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो संदेश

पहले कहा था- हिंदू सनातन की बात करे तो...

इससे पहले भी राजा भैया ने मुस्लिमों का जिक्र करते हुए हिंदुओं को एकजुट रहने की नसीहत दी थी. उन्होंने कहा था कि जब कोई हिंदू सनातन की बात करता है तो उस पर हिंदू ही चढ़ बैठते हैं लेकिन जब कोई मुसलमान इस्लाम की बात करते हैं तो सब उसका समर्थन करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान तभी तक संवैधानिक राष्ट्र है, जब तक हिंदू बाहुल्य हैं. उन्होंने कहा कि बिना भारत के हिंदुत्व की और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती.

राजा भैया ने आगे कहा था, 'शिव महापुराण हमारे सनातन धर्म का बहुत महत्वपूर्ण ग्रंथ है और भगवान श्री राम और भगवान श्री शिव एक दूसरे के प्रति ऐसा श्रद्धा भाव रखते थे, रखते हैं कि तुलसी बाबा को कहना पड़ा कि राम भगत के लक्षण ऐह, बिनु छल बिस्वनाथ पद नेह. तो हमको यह विचार करना है कि इतिहास तो गौरवशाली रहा, लेकिन वर्तमान मजबूत है कि नहीं, यह हमको सबको देखना पड़ेगा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghuraj Pratap Singh Alias Raja Bhaiya, Raja Bhaiya, Dhirendra Shastri, Bageshwar Dham, Kunda News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com