विज्ञापन

सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में युवक रात में ठहरा, फोटो वायरल हुआ तो पहुंची पुल‍िस; वार्डन बोली- मेरे पति थे

गर्ल्‍स हॉस्‍टल में युवक के रुकने पर छात्राओं ने व‍िरोध जताया. इसके अलावा हॉस्‍टल में कई अन्‍य अन‍ियम‍ितताएं भी म‍िलीं. 

सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में युवक रात में ठहरा, फोटो वायरल हुआ तो पहुंची पुल‍िस; वार्डन बोली- मेरे पति थे
गर्ल्स हॉस्टल में एक व्यक्ति के रुकने का फोटो वायरल.
NDTV Reporter

डूंगरपुर शहर के एसबीपी कॉलेज के पीछे स्थित वीर बाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब हॉस्टल के अंदर खाट पर सोए एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सूचना मिलते ही एबीवीपी के कार्यकर्ता और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की जांच में कोई युवक नहीं मिला, लेकिन वायरल हो रही खाट वाली फोटो और एक बोतल वैसी ही दिखी. जिसके बाद फोटो हॉस्टल का ही होने की पुष्टि हो गई. हॉस्टल के पास ही झाड़ियों के बीच एक बिना नंबर वाली बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. वार्डन ने हॉस्टल में ठहरे व्यक्ति को अपना पति बताया है. इसके अलावा हॉस्टल में कई अन्य अनियमितता भी मिली.  

युवक की फोटो वायरल 

वीरबाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं पढ़ाई करती हैं. कल रात को एक युवक का खाट पर सोते हुए का फोटो वायरल हुआ. ये फोटो हॉस्टल के अंदर का होना बताया गया, जिसके बाद रात को एबीवीपी के छात्र हॉस्टल पहुंच गए. कोतवाली थाना पुलिस भी आ गई. दोनों ने हॉस्टल के अंदर जांच की. इस दौरान फोटो में दिखाई दे रहा खाट, जाली और एक बोतल वैसी ही दिखी, लेकिन खाट पर कोई व्यक्ति नहीं था. ऐसे में सूचना मिलने से युवक के वहा से भागने का अंदेशा जताया.  

हॉस्टल का सीसीटीवी बंद था 

गर्ल्स हॉस्टल में किसी पुरुष व्यक्ति के सोने पर आपत्ति जताई. वार्डन ने उसे अपना पति बताया. पुलिस ने हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछने पर उसे बंद होना बताया. पुलिस ने छानबीन की तो हॉस्टल के पास ही झाड़ियों में एक बिना नंबरी बाइक मिली. ये बाइक हॉस्टल में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के नहीं होने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है.  

छात्राएं बोलीं- पानी जैसी दाल म‍िलती 

घटना के दौरान हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया. छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण उन्हें खुद ही सफाई करनी पड़ती है. खाने में कभी सब्जी नहीं दी जाती. दाल पूरी तरह पानी जैसी होती है, और कीड़े पड़े आटे की रोटियां दी जाती हैं, जिन्हें खाना असंभव है. पीने का पानी फ्लोराइड युक्त और खराब है, जिसके कारण उन्हें पानी लेने के लिए बाहर आरओ प्लांट पर जाना पड़ता है. हॉस्टल की दीवारों में सीलन भरी हुई है और इमारत की स्थिति लगातार खराब हो रही है. पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: 8 साल में पैर गंवाया, 19 की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से होंगे सम्‍मान‍ित; पैरा शूटर रुद्रांश ने रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Dungarpur, Girls Hostel, Girls Hostel News, ABVP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com