विज्ञापन
7 minutes ago

 India vs West Indies 2nd ODI LIVE Score: भारत और वेस्टइंडीज की बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है. दूसरे वनडे में भारत कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. भारत की इलेवन में एक बदलाव है. नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को मौका मिला है. नबी आज अपना पहला मैच खेलने उतर रहे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव हुए हैं. बता दें कि भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. भारत ने पहला मैच 8 विकटे से जीता था. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले वनडे में 139 रन की पारी खेली थी, अब दूसरे मैच में एक बार फिर कोहली पर नजर रहेगी. वहीं, रोहित शर्मा के लिए भी यह मैच काफी अहम है. भारतीय टीम सीरीज में 3 मैच खेलने वाली है.  (LIVE SCORECARD)

भारतीय प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज प्लेइंग 11

जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़

IND vs WI Live Updates | India vs West Indies 2nd ODI, straight from Guwahati: 

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- पथिरागे के गोल्ड मेडल..यशवीर-रोहित के जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज-सिल्वर जीतने पर नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- मैं चाहता था...

IND vs WI Live Score: कैंपबेल धमाकेदार अंदाज में बना रहे रन

जॉन कैंपबेल को रोक पाना मुश्किल हो रहा है. जडेजा के खिलाफ भी लंबे-लंबे छक्का जमा रहे हैं. गिल के चेहरे पर टेंशन है. 43 गेंद पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी पारी में अबतक 9 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. 

 

वेस्टइंडीज 105/1 (11 ओवर)

IND vs WI Live Score: 29 गेंदों में अर्धशतक! कैंपबेल ने भारत के खिलाफ रचा बड़ा रिकॉर्ड

वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 50 रन

  • 29 .कैंपबेल गुवाहाटी 2026
  • 30 गेल अहमदाबाद 2002
  • 30  गेल पोर्ट ऑफ स्पेन 2019
  • 32  हाइंड्स वडोदरा 2002
  • 33 पूरन विजाग 2019

IND vs WI Live Score: कैंपबेल ने 29 गेंद पर जमाया पचासा

कैंपबेल ने केवल 29 गेंद पर अर्धशतक जमा दिया है. कैंपबेल ने अपनी पारी में अबतक 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं. कप्तान गिल अब टेंशन में हैं. 

वेस्टइंडीज 77/1 (7.4 ओवर)

IND vs WI Live Score: जॉन कैंपबेल का धमाका

जॉन कैंपबेल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 27 गेंद पर 43 रन बना चुके हैं. कैंपबेल ने कृष्णा के एक ओवर में 22 रन ठोके हैं. 

 

वेस्टइंडीज 70/1 (6 ओवर)

IND vs WI Live Score: कार्टी लौटे पवेलियन, नमन धीर का शानदार कैच

कीसी कार्टी के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा है. कार्टी 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कवर प्वाइंट की दिशा में कैच कर लिया, नमन धीर ने हवा में छलांग लगाकर एक शानदार कैच लिया है. हालांकि टीवी अंपायर ने कैच को बार-बार देखा,  टीवी अंपायर ने हर एंगल से कैच को देखा लेकिन आखिर में नमन धीर के कैच को मान्य करार दिया गया .कार्टी अब अंपायर का फैसला मानकर पवेलियन जा रहे हैं.

अब क्रीज पर कैंपबेल और कप्तान शाई होप मौजूद हैं. 

 

वेस्टइंडीज 37/1 (4.6 ओवर)

जॉन कैंपबेल तेज अंदाज में रन बना रहे हैं. आक़िब नबी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर गेंदबाज को प्रेशर में लाने की कोशिश में हैं. कैंपबेल 18 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं. 

 

वेस्टइंडीज 27/0 (3.3 ओवर)

IND vs WI Live Score: आकिब नबी का पहला ओवर कैसा रहा ?

आकिब नबी ने अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ओवर में 7 रन दिए हैं. उनकी गेंदबाजी अच्छी रही है. लेकिन आखिरी गेंद पर कार्टी ने 4 रन बनाया, कुल मिलकर नबी का पहला ओवर किफायती रहा है. 

 

वेस्टइंडीज 11/0 (2 ओवर)

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी क्रीज पर हैं. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है. 

IND vs WI Live Score: केएल राहुल से मिला नबी को डेब्यू कैप

जम्मू कश्मीर के इस पेसर को रणजी ट्रॉफी सीज़न में शानदार 60 विकेट लेने के बाद केएल राहुल से अपनी पहली कैप मिली. आखिरकार, लंबे समय से इंतज़ार के बाद नबी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों को मिलाकर 5 बदलाव

भारत औैर वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में बदलाव हुए हैं. वेस्टइंडीज में 4 बदलाव तो वहीं, भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुए हैं. भारतीय इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को मौका मिला है. 

भारतीय प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज प्लेइंग 11

जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़
 

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

दूसरे वनडे में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर के आक़िब नबी  आज अपने डेब्यू कर रहे हैं. वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव है. 

IND vs WI Live Score: आक़िब नबी कर रहे डेब्यू

दूसरे वनडे में आज आक़िब नबी का डेब्यू हो रहा है. अब भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. 

IND vs WI Live Score: कोहली भी रचेंगे इतिहास

भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट में 293 मैच खेले हैं, वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले हैं जिन्होंने साथ में अपने इंटरनेशनल करियर में 227 मैच खेले हैं. वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा औऱ रविंद्र जडेजा ने अबतक साथ में 227 मैच खेले हैं. यानी आज तीनों एक साथ मैदान पर उतरेंगे तो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां

  • सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ — 293 मैच
  • सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले — 227 मैच
  • रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा — 227 मैच
  • राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 226 मैच

IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा के नाम इतिहास रचने का मौका

भारतीय ओपनर 'हिटमैन' रोहित शर्मा गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में  शानदार पारी खेलने की कोशिश करेंगे. रोहित वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने से सिर्फ 73 रन दूर हैं. अभी उनके नाम 289 वनडे मैचों की 281 पारियों में 11,927 रन दर्ज हैं. इस उपलब्धि के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.

India vs West Indies 2nd ODI LIVE: कुछ ही देर में होने वाला है टॉस

कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. भारत ने पहला मैच 8 विकेट से जीता था. 

India vs West Indies 2nd ODI LIVE: गुवाहाटी में दूसरा वनडे

भारत और वेस्टइंडीज की बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com