किसी ने भी नहीं सोचा था कि जब भारत ने टॉस जीतकर विंडीज को बल्लेबाजी थमाई तो उसके बल्लेबाज बॉलरों पर ऐसा कहर ढहाएंगे. पहले ओपनर जॉन कैंपबेल (101) और फिर शाई होप (104) ने प्रसिद्ध कृष्णा एंड कंपनी की धुलाई की, तो भारत के खिलाफ सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे आमिर जंगू ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 70 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों से शतक बना दिया. और इस तूफानी शतक के साथ ही आमिर जंगू भारत के खिलाफ 46 साल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. संयोग के सबसे तकेज शतक भी इसी मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने बनाया, जिन्होंने 65 गेंदों पर शतक जड़ा. साथ ही, आमिर आमिर जंगू भारत के खिलाफ वनडे में करियर के शुरुआती दोनों ही मैचों में अर्द्धशतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे विंडीज बल्लेबाज बन गए. इससे पहले विंडीज के सिर्फ दो ही ऐसे बल्लेबाज हुए थे, जिन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ करियर क शुरुआती दो मैचों में अर्द्धशतक जड़े.
CENTURY FOR AMIR JANGOO!
— Rehan 56 (@imrehan056) September 30, 2026
100 runs off just 70 balls! 😱
His 2nd-fastest century against India! 🇮🇳 pic.twitter.com/WJIdfMf40o
भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले विंडीज के 6 बल्लेबाज
गेंद | नाम | जगह | साल |
65 | जॉन कैंपबेल | गुवाहाटी | 2026 |
70 | अमीर जांगू | गुवाहाटी | 2026 |
72 | रिकार्डो पॉवेल | सिंगापुर | 1999 |
73 | मार्लोन सैमुअल्स | विजयवाड़ा | 2002 |
74 | शिमरोन हेटमायर | गुवाहाटी | 2018 |
85 | शिमरोन हेटमायर | चेन्नई | 2019 |
सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने आमिर जंगू
वहीं, आमिर जंगू भारत के खिलाफ वनडे में ऐसे सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने शुरुआती खेले दोनों ही वनडे मैच में अर्द्धशतक जड़े. आमिर जंगू से पहले मार्लन सैमुअल्स और शिमोरन हेटमायर ही और ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने भारत के खिलाफ 46 साल के इतिहास में शुरुआती दो वनडे में अर्द्धशतक बनाए थे. अब तीसरे बल्लेबाज पर आमिर जंगू ने अपना नाम लिखवा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं