विज्ञापन

Weather Alert: 43 डिग्री की गर्मी के बीच आई राहत भरी खबर, राजस्थान समेत इन 4 राज्यों में 24 घंटे बाद बरसेंगे बादल

IMD Forecast Update: देश में मौसम ने करवट ली है. बिहार में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में 24 घंटे बाद बारिश की चेतावनी जारी की है.

Weather Alert: 43 डिग्री की गर्मी के बीच आई राहत भरी खबर, राजस्थान समेत इन 4 राज्यों में 24 घंटे बाद बरसेंगे बादल
Weather Update
Meta AI

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.जलवायु परिवर्तन का साया देशभर में मौसम पर गहराता जा रहा है. इसके असर की वजह से इस साल मई-जून के दौरान रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है जो आने वाले दिनों को काफी चुनौतीपूर्ण कर सकते हैं. वही मौसम के मौजूदा सिस्टम में एक पश्चिमी विक्षोभ के मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बनने कारण हल्की राहत मिलती दिख रही है, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है, जिसके कारण कुछ राज्यों में हल्की बारिश से भीषण गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है.

बीते 24 घंटे और अगले कुछ दिनों का हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान  लद्दाख,अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. 

24 घंटो के बाद बदलेगा इन 4 राज्यों का मौसम

ऑल इंडिया वेदर के अनुसार, आने वाले 24 घंटों की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने राजस्थान ,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, और जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश देखी गई है. यह अगले 72 घंटों तक उत्तरी भारत को छिटपुट और कहीं-कहीं होने वाली गरज के साथ बारिश से प्रभावित करता रहेगा.

 उत्तर-पश्चिमी से लेकर  पूर्वी भारत तक लू से होगी हालत खराब

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, असली चिंता गर्मी के बढ़ते लेवल को लेकर है. गुरुवार को ही देश के 24 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार चला गया. वही आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी से लेकर  पूर्वी भारत हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

 उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में, अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत में और अगले 2-3 दिनों में पूर्वी भारत में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. जिसके तहत,  25 अप्रैल को बिहार में और उसके बाद 25 से 29 अप्रैल को राजस्थान में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मई और जून में पड़ेगी रिकॉर्ड गर्मी

बता दें कि भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 दिनों में हीटवेव वाले दिन रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन भारत मौसम विभाग इस साल हीटवेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहने की बताई है.

यह भी पढ़ें: आसमान से बरसते अंगारों के बीच आ रही है गुड न्यूज, दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड तक होगी बारिश, पढ़िए IMD का अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com