विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2018

'राजस्थान गौरव यात्रा' पर आज से वसुंधरा राजे, हरी झंडी दिखाकर अमित शाह करेंगे चुनावी अभियान का आगाज

राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है.

'राजस्थान गौरव यात्रा' पर आज से वसुंधरा राजे, हरी झंडी दिखाकर अमित शाह करेंगे चुनावी अभियान का आगाज
'राजस्थान गौरव यात्रा' पर आज से वसुंधरा राजे
जयपुर: राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी बहुप्रचारित 'राजस्थान गौरव यात्रा' कल से शुरू करेंगी. इस यात्रा को अमित शाह अपनी हरी झंडी दिखाएंगे. चालीस दिन की इस यात्रा में वह अनेक जनसभाएं करेंगी तथा उनका जनता के साथ संवाद साधने का प्रयास रहेगा. आज इस यात्रा की शुरुआत बीजेपी का चुनावी अभियान माना जा रहा है. वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बार फिर इस यात्रा के आयोजन व प्रायोजन पर निशाना साधा है.

अमित शाह ने किया ऐलान, राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे ही होंगी CM फेस

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा की बजाय जवाबदेही यात्रा निकालनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वह अपने कितने चुनावी वादों को अब तक पूरा कर पायी हैं. मुख्यमंत्री राजे इस यात्रा की पहली जनसभा आज चार अगस्त को राजसमंद में करेंगी. वे पहले चारभुजाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी. मुख्यमंत्री कांकरोली स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगी और इसके बाद नाथद्वारा के लिए रवाना हो जाएंगी.

प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की इस यात्रा को शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी इसकी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड‍ रही. आ़ज के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे. छह हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करने के बाद यह यात्रा 30 सितंबर को पुष्कर में समाप्त होगी. इस बीच प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस सारे आयोजन पर सवालिया निशान उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री राजे को इसके बजाय जवाबदेही यात्रा निकालनी चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने व उनकी सरकार ने किस क्षेत्र में गौरव बढाया है.

राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गो-तस्करी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

वसुंधरा राजे की इस यात्रा की खास बात है कि अपनी इस राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान वह करीब 165 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी. साथ ही हर यात्रा मंदिर दौरे के बाद ही शुरू होगी. यानी हर यात्रा से पहले वसुंधरा राजे मंदिर जाएंगी. इस यात्रा के दौरान बीजेपी के सांसद भी मौजूद रहेंगे. यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि राजस्थान में बीजेपी के लिए वसुंधरा राजे ही एकमात्र सशक्त चेहरा हैं. 

पायलट ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली व युवाओं की बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जैसे मुद‍दों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस इस यात्रा के दौरान हर दिन एक सवाल पूछेगी और सरकार से जवाब मांगेगी. पार्टी चालीस दिन की इस यात्रा में जनहित से जुडे़ 40 सवाल पूछेंगी.

VIDEO: राजस्थान में चुनाव सिर्फ 4 महीने दूर, पार्टियों ने कसी कमर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vasundhara Raje, Rajasthan Gaurav Yatra, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com