विज्ञापन

VIDEO: 70 मीटर ऊंची Zip Line से उदयपुर का दीदार कर रहे थे पर्यटक, अचानक आ गई आंधी; आफत में पड़ी जान

पर्यटक आंधी के बीच ही करीब 8 म‍िनट तक ज‍िप लाइन पर लटके रहे, और भगवान का नाम लेते रहे. लोगों ने वीड‍ियो बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल कर द‍िया. 

उदयपुर में जिप लाइन पर अटके पर्यटक.

उदयुपर में बुधवार को अचानक मौसम बदलने से पर्यटन स्थल दूध तलाई पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. हवाएं चलने के बाद भी जिप लाइन चालू रखी, जिसके बीच में पहुंचते ही पर्यटक फंस गए. 8 मिनट तक हवा ने लटके पर्यटक जान बचाने के लिए चिल्लाते रहे. ऐसे में जिप लाइन के रेस्क्यू दल ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. 

तेज हवा और बारिश में फंसे 

दूध तलाई पर 630 मीटर लंबी और 70 मीटर की ऊंचाई वाली जिप लाइन संचालित होती है. लेक और पहाड़ी का व्यू मिलने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक इस जिप लाइन का एडवेंचर करते हैं. बुधवार को उदयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. तेज हवा चलने के बाद भी जिप लाइन को बंद नहीं किया गया.

दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया 

जैसे ही दो पर्यटक जिओ लाइन के बीच में पहुंचे, हवा के दबाव में वहीं रुक गए. मदद के लिए दोनों चिल्लाए तो नीचे भीड़ इकट्ठा हो गई. 8 मिनट तक हवा में ही लटके रहे, और फिर जिप लाइन के रेस्क्यू दल ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

8 मिनट तक अटकी रही सांसें

8 मिनट तक उनकी सांसें अटकी रही, और भगवान को याद करते रहे. सुरक्षित नीचे उतरने पर उन्होंने भगवान को धन्‍यवाद द‍िया, और कहा क‍ि दोबारा ज‍िप लाइन पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा क‍ि हम बस भगवान को याद कर रहे थे क‍ि क‍िसी तरह से इससे बच जाएं.

यह भी पढ़ें: टूरिस्ट के मोबाइल के लिए उदयपुर की फतहसागर झील में कूदा बोट ऑपरेटर, 15 हजार की लालच में जान गंवा बैठा! 

लेखक के बारे में
img
विपिन सोलंकी
संवाददाता, उदयपुर
विपिन सोलंकी को पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है. वह NDTV राजस्थान में उदयपुर संभाग के ब्यूरो चीफ हैं. टीवी पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडि... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan New, Udaipur, Udaipur Tourist, Zip Line, Strom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com