विज्ञापन

रात के अंधेरे में सड़क पर नवजात बच्चे को छोड़ा, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान; मां को तलाश रही पुलिस

बच्‍चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचकर बच्‍चे को गोद में उठाया, और पुल‍िस को सूचना दी. 

रात के अंधेरे में सड़क पर नवजात बच्चे को छोड़ा, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान; मां को तलाश रही पुलिस
नवजात बच्चे को सड़क पर छोड़ गई मां.
NDTV Reporter

बालोतरा के कीटनोद क्षेत्र में रविवार देर रात ममता को शर्मसार करने और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. कुंपावास मार्ग पर सड़क किनारे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला. रात में मासूम के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि नवजात सड़क किनारे असहाय अवस्था में पड़ा हुआ है.

नवजात को पहुंचाया अस्पताल  

यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए. उन्होंने बिना देर किए सरपंच प्रतिनिधि और पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. समय की नजाकत को देखते हुए ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं अपने वाहन से नवजात को कीटनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. 

सड़क पर रोता हुआ म‍िला नजवात शिशु, अब मां को तलाश रही पुल‍िस

सड़क पर रोते हुए पड़ा था नवजात 

सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह ने बताया कि रात में कुंपावास सड़क मार्ग पर एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे. सूचना मिलने पर हम लोग भी मौके पर पहुंचे.  पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. नवजात को गांव की सीएचसी में पहुचाया गया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. मां-बाप को खोज रही है.

सलामती की दुआ करते नजर आए लोग 

नवजात मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई. देर रात अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई मासूम की सलामती की दुआ करता नजर आया.  देर रात नवजात को जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती करवाया गया . चिकित्सकों के अनुसार नवजात स्वस्थ है, और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है.  

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

सूचना मिलने पर जसोल पुलिस भी मौके पर सक्रिय हो गई. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति या महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है तथा संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. 

(अनिल वैष्णव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: आषाढ़ का कोटा सावन में पूरा करेगा मॉनसून?  राजस्‍थान में झमाझम बार‍िश, जोधपुर की सड़क बनी दरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Balotra, New Born Baby, Police, New Born Baby Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com