विज्ञापन

Success Story: 12वीं फेल RAS अफसर, डांसर से तहसीलदार बने बृजेश परमार, 2 बार क्रैक की RPSC

राजस्थान के सिरोही निवासी बृजेश परमार ने डांस के जुनून के कारण 12वीं और स्नातक में असफलता झेली. बॉलीवुड सितारों संग काम करने के बाद कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सिविल सेवा की राह चुनी और लगातार दो बार आरएएस परीक्षा पास कर तहसीलदार के पद पर चयनित हुए.

Success Story: 12वीं फेल RAS अफसर, डांसर से तहसीलदार बने बृजेश परमार, 2 बार क्रैक की RPSC
success story brijesh parmar ras failed in 12th became tehsildar
  • राजस्थान के बृजेश परमार 12वीं और बीए फर्स्ट ईयर में फेल होने के बाद भी दो बार RPSCपास कर चुके हैं
  • बृजेश परमार ने डांसिंग करियर छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और राजस्‍थान में तहसीलदार बने
  • उनका परिवार कोटा में रहता है और उनके पिता तगाराम परमार सीआईएसएफ में एएसआई पद पर तैनात हैं

Success Story Rajasthan:  देश में 12वीं फेल आईपीएस अध‍िकारी मनोज शर्मा ही नहीं बल्कि राजस्‍थान में 12वीं फेल आरएएस अध‍िकारी बृजेश परमार की सक्‍सेस स्‍टोरी भी कमाल की है. एक समय था जब बृजेश को डांस के अलावा कुछ नहीं आता था. 12वीं कक्षा और बीए फर्स्ट ईयर में यह फेल हो गए. स्थिति यह थी कि लोग तो यहां तक कहा करते थे कि "क्या अब तू नाचने वाला बनेगा?", मगर बृजेश परमार ने अपनी कामयाबी से हर किसी को जवाब दिया. इन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की. पहले प्रयास में वे कोऑपरेटिव सोसाइटी में इंस्पेक्टर और दूसरे प्रयास में तहसीलदार बन गए.

बृजेश परमार की कहानी 12वीं फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा जैसी है. उन्होंने स्कूल-कॉलेज में मिली असफलता को खुद पर हावी नहीं होने दिया और डांसिंग कॅरियर छोड़कर राजस्थान में सरकारी अफसर बन गए. जब लोगों को पता चला कि नाचने-गाने वाले लड़के बृजेश परमार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा क्रैक कर ली है, तो वे हैरान रह गए. खुद बृजेश परमार ने अपनी पूरी कहानी बयां की है.
success story brijesh parmar ras

success story brijesh parmar ras failed in 12th became tehsildar                                      Photo Credit: brijesh parmar Instagram

राजस्‍थान के बृजेश परमार की सक्‍सेस स्‍टोरी 

मीडिया से बातचीत में बृजेश परमार ने बताया कि वह राजस्थान के सिरोही जिले के गांव गोयली के रहने वाले हैं. साल 2011 से उनका परिवार कोटा में रह रहा है. बृजेश के पिता तगाराम परमार सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. उनके पिता भी एक बेहतरीन डांसर हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर बृजेश ने दसवीं कक्षा में ही डांस क्लास जॉइन की थी. जैसे-तैसे 11वीं कक्षा तो पास हो गई, मगर डांस में अत्यधिक समय देने की वजह से वह 12वीं में फेल हो गए. 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित तीनों विषयों में उनके तीन-तीन नंबर ही आए. 

success story brijesh parmar ras

success story brijesh parmar ras failed in 12th became tehsildar

पहले फेल फ‍िर 12वीं में स्कूल टॉपर

जब 12वीं का रिजल्ट आया, तब उनके पिता दिल्ली से घर आए हुए थे. वे बेटे बृजेश परमार का रिजल्ट देखकर हैरान रह गए. बृजेश परमार ने अपनी स्कूल मैडम वत्सला को बताया कि वह पढ़ाई छोड़ना चाहते हैं क्योंकि उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है. मैडम के समझाने पर उन्होंने पीसीएम की जगह होम साइंस से 12वीं की दोबारा पढ़ाई की. इस बार उन्होंने 72 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया.

बॉलीवुड में कोरियोग्राफी 

बृजेश परमार ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर डांस में करियर बनाने की ठान ली थी, मगर परिवार और मैडम वत्सला के समझाने पर उन्होंने बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया. हालांकि, इस बार भी पढ़ाई की बजाय डांस में ध्यान रहने के कारण वे फेल हो गए. बृजेश पढ़ाई की जगह डांस की ट्रेनिंग लेने का मन बना चुके थे.

बीए में फेल होने के बाद उन्होंने पापा को फोन करके बताया कि वह कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं और पढ़ाई जारी रखते हुए डांस ट्रेनिंग के लिए कोटा से बाहर जाना चाहते हैं. इस पर पिता उन्हें दिल्ली ले आए और डांस की ट्रेनिंग दिलाई. दिल्ली से जब डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की डांस टीम में उनका चयन हुआ, तो उन्हें मुंबई जाने का मौका मिला.

इसके बाद उन्होंने आयुष्मान खुराना, नीति मोहन और मुक्ति मोहन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इस बीच लॉकडाउन लग गया और बृजेश परमार को वापस कोटा लौटना पड़ा. साल 2021 में जब लॉकडाउन खुला, तो उनके मामा ने डांस के करियर को लेकर उन्हें हतोत्साहित किया. 

success story brijesh parmar ras

success story brijesh parmar ras failed in 12th became tehsildar

सिविल सेवा की तैयारी, दो बार आरएएस में सफलता

लॉकडाउन के दौरान बृजेश परमार को सिविल सर्विस के बारे में पता चला. शुरुआत में जब वह किसी से कहते कि उन्हें आईएएस या आरएएस अफसर बनना है, तो लोग उनका मजाक बनाते थे. फिर भी बृजेश परमार के दिल में सिविल सेवा को लेकर रुचि पैदा हो गई. वे यूट्यूब पर यूपीएससी, आरपीएससी और आईएएस अधिकारियों से संबंधित वीडियो देखने लगे. अब उन्होंने डांस पर ध्यान कम कर दिया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गए.

फिर उन्होंने अपने पिता से कहा कि उन्हें वापस पढ़ाई शुरू करनी है और सिविल सेवक बनना है. यह सुनकर पिता हैरान रह गए. बृजेश ने 19 अप्रैल 2022 से सिविल सेवा की कोचिंग शुरू की. वे टेस्ट देने लगे, जिसमें अपने बैच में कभी पांचवीं तो कभी पहली रैंक आने पर उनका हौसला बढ़ा. उन्होंने पहली बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा दी .

आरपीएससी 2023 में कोऑपरेटिव सोसाइटी में इंस्पेक्टर बने. इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने आरएएस 2024 भी क्रैक कर डाली और इस बार वे तहसीलदार बन गए. तब एक बार फिर यह खबर चारों तरफ फैल गई कि 12वीं और बीए में फेल होने वाला डांसर लड़का आज राज्य में प्रशासनिक अधिकारी बन गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Rajasthan News, Kota, Jobs, Careear News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com