India vs Afghanistan 3rd T20I LIVE Score Updates: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. आज के मैच में भी वैभव को मौका नहीं मिला है. टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. अर्शदीप की जगह यश आए हैं. (Live Score)
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह भी बल्लेबाजी करना चाहते. वैभव सूर्यवंशी आज फिर नहीं खेल रहे हैं.
IND vs AFG Live Score: संजू बाहर, वैभव इन?
मैदान से आ रही तस्वीरों को देखकर अगर कोई अंदाजा लगाया जा सकता है तो उसके अनुसार वैभव सूर्यवंशी आज खेल रहे हैं जबकि संजू सैमसन बाहर रह सकते हैं, क्योंकि वैभव प्री मैच प्रैक्टिस में है और संजू प्रैक्टिस जर्सी में कोच के साथ हैं.
IND vs AFG Live Score: कितने बदलाव होंगे आज?
वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 15 साल के शानदार ओपनर सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं, जबकि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को आराम नहीं देना चाहेगा क्योंकि दूसरे टी20 में उन्होंने जबरदस्त फिफ्टी लगाई थी, जबकि उससे पहले उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था. वहीं, ठाकुर और वॉशिंगटन क्रमशः जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे/अक्षर पटेल की जगह ले सकते हैं.
IND vs AFG Live Score: कैसी रहेगी पिच
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद नजर आई है. भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दूसरे टी20 में भी 160 रनों के लक्ष्य को 31 गेंदें शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया था. हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिली है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सुबह बारिश होने की आशंका है, लेकिन मैच के समय पर मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है.
IND vs AFG LIVE Score: क्या आज वैभव को मिलेगा मौका?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा? दूसरे मुकाबले के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मौका मिलेगा. वैभव के पिता ने भी संकेत दिए हैं कि वह खेल सकते हैं. क्या वैभव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? थोड़ी देर में हमें पता चल जाएगा.
IND vs AFG LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
IND vs AFG LIVE Score: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय होना है. एशियन गेम्स से पहले यह आखिरी मुकाबला है. आज वैभव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. टीम इंडिया पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. आज उसकी कोशिश सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने की होगी.