विज्ञापन

IPS श्रुति अरोरा की मां और 2 मौसी रहीं IAS, तीनों बनीं मुख्‍य सचिव, देश का सबसे अनूठा र‍िकॉर्ड

IPS श्रुति अरोरा के पर‍िवार में उनसे पहले तीन बहनें आईएएस अध‍िकारी व हर‍ियाणा की मुख्‍य सचिव रह चुकी हैं. उनमें एक श्रुत‍ि की मां केशनी आनंद अरोरा और दो मौसी मीनाक्षी आनंद चौधरी और उर्वशी गुलाटी का नाम शाम‍िल है. आईए जानते हैं इनके परिवार की सक्‍सेस स्‍टोरी.

IPS श्रुति अरोरा की मां और 2 मौसी रहीं IAS, तीनों बनीं मुख्‍य सचिव, देश का सबसे अनूठा र‍िकॉर्ड
आईपीएस श्रुत‍ि अरोरा व उनकी आईएएस मां व दो मौसी, जो हर‍ियाणा की मुख्‍य सचिव बनीं.
  • श्रुति अरोरा 16 सितंबर 2026 को 34 वर्ष की हुईं और UPSC में ऑल इंडिया 118वीं रैंक हासिल कर IPS अधिकारी बनीं
  • श्रुति अरोरा AGMUT कैडर की 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं और चंडीगढ़ पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं
  • मां केशनी आनंद अरोरा, मौसी मीनाक्षी आनंद चौधरी और उर्वशी गुलाटी सभी हरियाणा की मुख्य सचिव बनीं

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्रुति अरोरा ने 16 सितंबर 2026 को अपना 34वां जन्मदिन मनाया है. श्रुति अरोरा  एक ऐसी पुलिस अफसर हैं, जिनकी मां और दो मौसियां IAS अधिकारी रह चुकी हैं. खास बात यह है कि ये तीनों ही IAS बहनें हरियाणा में मुख्य सचिव के पद तक पहुंचीं, जो देश में संभवतः अपनी तरह का पहला और अनूठा मामला है.

अफसरों वाले परिवार की सक्‍सेस स्‍टोरी

इन दिनों श्रुति अरोरा  के परिवार की सक्‍सेस स्‍टोरी सोशल मीडिया में छाई हुई है. यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए परिवार में शिक्षा का माहौल, कड़ी मेहनत और लगन कितनी जरूरी होती है. 

IPS श्रुति अरोरा की UPSC में AIR118

अपनी मां और मौसियों के पदचिन्हों पर चलते हुए श्रुति अरोरा ने भी यूपीएससी की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 118वीं रैंक हासिल की और IPS अधिकारी बनीं. श्रुत‍ि को यूपीएससी में तीसरे प्रयास में सफलता हास‍िल हुई. श्रुति अरोरा  AGMUT कैडर के 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं. वे चंडीगढ़ शहर पुलिस अधीक्षक पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.

16 सितंबर 1992 को जन्मीं श्रुति अरोरा  ने 27 जनवरी 2024 को लेह के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला था. लद्दाख से गोवा के ल‍िए रिलीव किया गया. यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाली श्रुति राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाज और पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी भी रही हैं. 

Haryana Chief Secretaries

हर‍ियाणा मुख्‍य सचिव की सूची में तीनों बहनों का नाम शाम‍िल.

मां और मौसियों ने रचा था इतिहास

1. केशनी आनंद अरोरा : श्रुति अरोरा  की मां केशनी आनंद अरोरा  1983 बैच की हरियाणा कैडर की वरिष्ठ IAS अधिकारी रही हैं. उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की थी. केशनी आनंद अरोरा  हरियाणा की 33वीं मुख्य सचिव बनीं. वे 30 जून 2019 से 30 सितंबर 2020 तक इस पद पर रहीं और यहीं से सेवानिवृत्त हुईं.

2. मीनाक्षी आनंद चौधरी: श्रुति अरोरा  की बड़ी मौसी मीनाक्षी आनंद चौधरी 1969 बैच की आईएएस अध‍िकारी थीं. हरियाणा की 23वीं नंबर की और पहली मह‍िला मुख्य सचिव बनीं. वे अपने परिवार से इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली अधिकारी थीं. उन्होंने 8 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2006 तक हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं दीं और इसके बाद सेवानिवृत्त हुईं.

3. उर्वशी गुलाटी: श्रुति की छोटी मौसी उर्वशी गुलाटी 1975 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं. आईएएस अध‍िकारी नरेश गुलाटी से शादी की. नरेश गुलाटी र‍िटायरमेंट के बाद हर‍ियाणा मुख्‍य सूचन आयुक्‍त बने. खुद उर्वशी गुलाटी हरियाणा की 27वीं मुख्य सचिव बनीं. वे 31 अक्टूबर 2009 से 3 मार्च 2012 तक इस पद पर रहीं, जिसके बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुईं.

नाना ने रखी थी शिक्षा की मजबूत नींव

IPS श्रुति के परिवार में उच्च शिक्षा और सफलता की नींव उनके नाना जगदीश आनंद ने रखी थी. भारत के विभाजन से पहले उनके नाना रावलपिंडी में रहते थे, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है.  वर्ष 1947 में विभाजन के बाद वे भारत आकर बस गए और पंजाब यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर बने. उनका अटूट विश्वास था कि शिक्षा ही प्रगति और सफलता का एकमात्र मार्ग है.  इसलिए उन्होंने उस दौर में अपनी तीनों बेटियों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसी का सुखद परिणाम रहा कि उनकी तीनों बेटियां IAS अफसर बनीं और आगे चलकर हरियाणा के मुख्य सचिव पद तक पहुंचीं.   



यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी 
यह भी पढ़ें-  IAS श्रीधन्या सुरेश: मनरेगा मजदूर की बेटी बनीं कलेक्टर, 40 हजार उधार ले UPSC इंटरव्‍यू देने दिल्ली पहुंचीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, UPSC, IAS, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com