विज्ञापन

Success Story: किसान के बेटे ने एक्टर बनने की जिद में छोड़ा घर, बॉलीवुड में डेब्यू, जानें कौन हैं रुद्र चौधरी

राजस्थान के रहने वाले रुद्र चौधरी ने इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मी जगत में एंट्री ली. उनकी पहली फिल्म 7 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी.

Success Story: किसान के बेटे ने एक्टर बनने की जिद में छोड़ा घर, बॉलीवुड में डेब्यू, जानें कौन हैं रुद्र चौधरी
'कालीघाटी' मूवी से रुद्र चौधरी का बॉलीवुड में डेब्यू होगा.

राजस्थान के रहने वाले रुद्र चौधरी जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे. उनकी फिल्म 'कालीघाटी' 7 अगस्त को रिलीज होगी. रुद्र चौधरी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया और अब ‘काली घाटी' मूवी में बतौर एक्टर शुरुआत करेंगे. फिल्म की शूटिंग डीडवाना-कुचामन और सीकर जिले की विभिन्न लोकेशन पर शूट की गई है. इसमें राजस्थान के कई स्थानीय कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं, जबकि बॉलीवुड से जुड़े कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे.  

रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रुद्र चौधरी अपनी टीम के साथ डीडवाना पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और इस दौरान फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया. फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे ललित भार्गव और अहम किरदार निभा रहे सुमित सिसोदिया ने भी मीडिया से बातचीत की. 

डिडवाना में ‘काली घाटी' मूवी का पोस्टर रिलीज हुआ.

डीडवाना में ‘काली घाटी' मूवी का पोस्टर रिलीज हुआ.

बड़ी बहन का मिला साथ, आसान हुई राह

रुद्र ने बताया कि टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर' से प्रभावित होकर अभिनय की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखा. जब उनके पिता खेमाराम गोदारा को उनके इस शौक और बॉलीवुड में जाने की इच्छा का पता चला तो उन्होंने शुरुआत में इसका विरोध किया. एक समय रुद्र घर से भी निकल गए, लेकिन बड़ी बहन डॉ. कविता गोदारा और माता लक्ष्मी देवी की हौसला अफजाई ने उनकी राह आसान की. लगातार संघर्ष और मेहनत के बाद अब उनकी पहली फिल्म देशभर में रिलीज होगी.

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कहानी देश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ हो रहे अपराधों, अन्याय और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है. फिल्म में सस्पेंस, मिस्ट्री, एक्शन और हास्य का मिश्रण देखने को मिलेगा. रुद्र चौधरी ने बताया कि फिल्म के जरिए महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है.

यह भी पढ़ेंः यूट्यूब से सीखी ड्रैगन फ्रूट की खेती, 3 साल मेहनत से फसल तैयार; क‍िसान ने कहा- 20-25 साल तक पैसे की नो टेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Debut, Rajasthan News, Bollywood Actor, Deedwana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com