- राजस्थान की रुखसार बानो ने लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास कर तीन सरकारी नौकरियां हासिल की हैं
- उन्होंने दसवीं में ग्यारहवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार और कई शैक्षणिक सम्मान पाए हैं
- इंजीनियरिंग के बाद पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा और एमलिब में गोल्ड मेडल हासिल कर पीएचडी कर रही हैं
राजस्थान के सोजत की रहने वाली रुखसार बानो (हिना) ने यह साबित कर दिया है कि लगातार मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता. पहले स्कूल में पुस्तकालयाध्यक्ष, फिर राजस्थान विश्वविद्यालय में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (पुस्तकालय) और अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की कॉलेज शिक्षा विभाग लाइब्रेरियन भर्ती में मेरिट 70 हासिल कर उन्होंने तीसरी सरकारी नौकरी प्राप्त की है. उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.
रुखसार बानो सेवानिवृत्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद बसीर खान की पुत्री हैं. बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं रुखसार ने हर पड़ाव पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. दसवीं कक्षा में उन्होंने 85.93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गार्गी पुरस्कार से सम्मानित हुईं. इसके बाद 12वीं कक्षा में फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री विषयों के साथ 80.92 प्रतिशत अंक हासिल किए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंजीनियरिंग छोड़ चुना लाइब्रेरी साइंस का रास्ता
रुखसार ने वर्ष 2014 में बीटेक (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर की दिशा बदली और पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया. वर्ष 2016 में उन्होंने लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा किया और इसके बाद एमलिब में प्रवेश लिया. अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर रुखसार ने एमलिब में गोल्ड मेडल हासिल किया. वर्तमान में वे पुस्तकालय विज्ञान विषय में पीएचडी भी कर रही हैं. उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि उन्होंने हमेशा सीखने और आगे बढ़ने को प्राथमिकता दी.
तीन सरकारी नौकरियां हासिल कर बनीं मिसाल
रुखसार बानो की सफलता सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रही. सरकारी सेवा में भी उन्होंने एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कीं. कर्मचारी चयन आयोग, जयपुर के माध्यम से उनका चयन पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर हुआ और 5 मई 2018 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गिड़ामालानी (बाड़मेर) में उनकी नियुक्ति हुई. इसके बाद 6 अगस्त 2018 को उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (पुस्तकालय) पद पर कार्यभार संभाला. अब वर्ष 2026 में आरपीएससी की लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में मेरिट 70 प्राप्त कर कॉलेज शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन पद पर चयनित होकर उन्होंने तीसरी सरकारी नौकरी हासिल कर ली है.
टाइम इज ओवर...
अपनी इस उपलब्धि के बाद रुखसार बानो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, "Time is Over. Dream is Real. Victory is Mine." पोस्ट में वे आरपीएससी कार्यालय के बाहर खड़ी दिखाई देती हैं. यही वह स्थान था जहां वे इंटरव्यू देने पहुंची थीं और आज वहीं से सफलता की कहानी लिखकर लौटी हैं.
युवाओं के लिए प्रेरणा
रुखसार बानो की कहानी बताती है कि सफलता किसी एक परीक्षा का परिणाम नहीं होती, बल्कि वर्षों की मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसे का नतीजा होती है. इंजीनियरिंग छात्रा से गोल्ड मेडलिस्ट बनने और फिर लगातार तीन सरकारी नौकरियां हासिल करने तक का उनका सफर हजारों युवाओं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है.
यह भी पढ़ें- 'लोग टीवी देखते हैं, मैं ट्रेनिंग करता हूं...,' IAS सुहास LY ने बताया मेडल जीतने का फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं