विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

राजस्‍थान : BJP विधायक और उनके पति को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने संदीप परमार, जत्ती ऊर्फ जीतू व जुगनू को गिरफ्तार किया है.

राजस्‍थान : BJP विधायक और उनके पति को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
जयपुर:

राजस्थान के धौलपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP)विधायक, उनके पति व पूर्व विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और विधायक को जान से मारने की धमकी देने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने बताया कि धौलपुर विधायक शोभारानी व उनके पति एवं पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं विधायक शोभारानी कुशवाह को जान से मारने की धमकी देने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने संदीप परमार, जत्ती ऊर्फ जीतू व जुगनू को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बसेडी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है. 

वाराणसी : रविदास जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, BJP MLA, Issuing Threats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com