विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2023

राजस्थान के बूंदी में आवारा कुत्तों का आतंक, कुत्तों के हमले में 12 साल के मासूम की मौत

सदर थाने के जांच अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि क्षेत्र के तीखा बड़ा गांव में रविवार सुबह 8 बजे भोजराज का 12 वर्षीय बेटा मांगीलाल गुर्जर खेत पर खेलने गया था. वह खेत पर पहुंचा तो वहां कुछ कुत्तों के झुंड ने 12 साल के मासूम पर हमला कर दिया.

राजस्थान के बूंदी में आवारा कुत्तों का आतंक, कुत्तों के हमले में 12 साल के मासूम की मौत
कुत्तों के हमले में 12 साल के मासूम की मौत

बूंदी: राजस्थान के बूंदी में एक बच्चे पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है, इस हमले में 12 साल के मासूम की मौत हो गई है. कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया. बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत पर पहुंचे, परिजनों ने कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया और उसके बाद इलाज के लिए उसे बूंदी अस्पताल ले गए, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते हाथ और सिर को बुरी तरह जख्मी कर चुके थे.

सरकारी जमीन पर पौधे लगाने से शुरू हुआ विवाद, 'महापंचायत' के बाद धरने से बढ़ा तनाव

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और कागजी कार्रवाई की गई. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से गांव में हो रहे आवारा कुत्तों को रेस्क्यू करने की मांग की है. तीखा बरडा निवासी भोजराज गुर्जर के 2 बेटे और एक बेटी थी. मृतक बेटा मांगीलाल कक्षा तीसरी में पढ़ता था.

जोधपुर में फिर गरमाया पूनिया की प्‍याऊ मामला, एक समाज के लोगों ने कलेक्‍ट्रेट की ओर किया कूच, भारी पुलिस बल तैनात

सदर थाने के जांच अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि क्षेत्र के तीखा बड़ा गांव में रविवार सुबह 8 बजे भोजराज का 12 वर्षीय बेटा मांगीलाल गुर्जर खेत पर खेलने गया था. वह खेत पर पहुंचा तो वहां कुछ कुत्तों के झुंड ने तभी 12 साल के मासूम पर हमला कर दिया. मासूम अपना बीच-बचाव कर पाता उससे पहले कुत्तों के झुंड ने मासूम का एक हाथ एक पैर पूरी तरह से घायल हो गया. सिर भी बुरी तरह जख्मी हो गया. मासूम की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन खेत पर पहुंचे तो कुत्ते मासूम पर हमला कर रहे थे. परिजनों ने कुत्तों से मासूम को छुड़वाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. 

अलवर: सारिस्का में बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, वन क्षेत्र में चहलकदमी करते दिखे

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है. कुत्तों ने 4-5 दिन पहले भी गांव में बकरी चराने वाले और उसकी बकरियों पर हमला कर दिया था. यह कुत्ते गांव के आसपास घूमते रहते हैं. बच्चे की मौत के बाद अब इनसे डर लगने लगा है. 
कुत्तों को पकड़ने के लिए चलेगा अभियान

बूंदी पंचायत समिति की बीडीओ मनजीत कौर ने बताया कि मौके पर पंचायत के अधिकारियों को भेजा गया था और मामले की पूरी जानकारी ले ली गई है. जल्द ही गांव के एरिया में हो रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर हमले से निजात दिलाया जाएगा. इससे पहले ग्रामीणों पर हमले की शिकायत हमें नहीं मिली थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bundi Dog Attack, 12 Year Old Died In Dog Attack, Rajasthan Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com