विज्ञापन

6 करोड़ का घर, 500-500 के नोटों की गड्डियों का ढेर; NSG कमांडो कैसे बना करोड़पति

राजस्थान में एक पूर्व NSG कमांडो पर पकड़ा गया है. उसके कब्जे से पुलिस ने एक करोड़ रुपये मिले हैं. जबकि पता चला कि उसने भाई के नाम पर करोड़ों रुपये का घर खरीद रखा है.

6 करोड़ का घर, 500-500 के नोटों की गड्डियों का ढेर; NSG कमांडो कैसे बना करोड़पति
NSG कमांडो से कैसे बना करोड़पति
  • जोधपुर जिले में एक पूर्व NSG कमांडो पकड़ा गया है.
  • उसके पास से एक करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए हैं.
  • पूर्व कमांडो ने अपने भाई के नाम 6 करोड़ रुपये का आलिशान घर खरीदा है.

NSG कमांडो का नाम आते ही एक ही बात दिमाग में आती है, सिर से लेकर पैर तक काले लिबास, आधुनिक हथियारों और बिजली जैसी फुर्तीले और तेज जवान. NSG कमांडो कठिन से कठिन ऑपरेशन को अंजाम देने में माहिर. इसके साथ ही देशभर के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों व अन्य वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा भी NSG कमांडो के हाथ होती. कठिन से कठिन ट्रेनिंग, आधुनिक हथियारों और बिजली जैसी फुर्ती के लिए मशहूर इन कमांडो को सबसे नामुमकिन ऑपरेशन के लिए बुलाया जाता है. इन सबके बीच आज हम एक ऐसे NSG कमांडो की कहानी बताएंगे, जो NSG कमांडो से नशे का सौदागर बन गया और करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया. 

उसके पास से मिले 1 करोड़ रुपये

दरअसल, राजस्थान के जोधपुर जिले में NSG कमांडो रह चुके एक युवक रतन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूर्व NSG कमांडो की गिरफ्तारी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के केस में हुई है. उसके पास से 500-500 रुपये की नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं, बरामद रकम एक करोड़ रुपये से अधिक है. इसके साथ ही पुलिस ने NSG कमांडो रहे रतन सिंह से 8 किलो अफीम का दूध भी बरामद किया है. 

भाई के नाम खरीदा 6 करोड़ का घर

पूर्व NSG कमांडो रतन सिंह ने नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर दिया. उसने अपने भाई के नाम एक ऑलीशन घर खरीदा है, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. DCP ईस्ट मनीष चौधरी के अनुसार, आरोपी पहले असम राइफल्स में जवान रहा. इसके फिर NSG कमांडो बन गया. मूल रूप से रतकुडिया निवासी रतन सिंह पुत्र हनुमानराम सिंह (जाट) अभी एकता नगर रमजान हत्था में रहता था. गुरुवार देर रात से सुबह तक चली कार्रवाई में पुलिस ने उसके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, अफीम का दूध और क्रेटा कार जब्त किया है. 

NSG कमांडो रह चुका है रतनसिंह

NSG कमांडो रह चुका है रतनसिंह

डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार दिए रात बनाड़ में एक दबिश दी. इस दौरान मौके से करीब 8 किलो अफीम का दूध बरामद किया गया. इसके अलावा एक करोड़ 6 लाख 50000 की नगद राशि भी जब्त की गई है. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पहले एनएसजी का कमांडो भी रह चुका है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वह मादक पदार्थ को कहां सप्लाई करता था और किस जगह से खरीद कर लाता था.

पहले भी एक पूर्व NSG कमांडो हो चुका गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले राजस्थान में एक और NSG कमांडो को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल अक्टूबर महीने गिरफ्तार NSG कमांडो रहा बजरंग सिंह नशे का कारोबार करता था. NSG में रहते हुए बजरंग सिंह ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के दौरान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था.

इसके अलावा NSG से पहले BSF में रहते हुए बजरंग सिंह पंजाब, असम, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों से देश की सीमाओं की रक्षा की और माओवादियों से लड़ाई लड़ी. इसके बाद 2021 में वह एक राजनीति की तरफ सक्रिय हो गया. लेकिन बाद में बजरंग सिंह मादक पदार्थों की तस्करी में कदम रख दिया. NSG के पूर्व कमांडो बजरंग सिंह का गैंग ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान में सबसे ज्यादा सक्रिय था. नशे का बड़ा साम्राज्य होने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. बाद में पिछले साल बजरंग सिंह की गिरफ्तारी हुई.

यह भी पढे़ं- 

शराब कारोबारी के कई ठ‍िकानों पर ED की रेड, 131 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

पहले NSG कमांडो फिर राजनीति में एंट्री और फिर नशे का सौदागार... 26/11 के हीरो की विलेन बनने की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jodhpur News, NSG Commando, Nsg Commando Drug Racket, NSG Commando Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com