राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कौन बाजी मारेगा. सिर्फ एक दिन के इंतजार के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा. दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब 14 सितंबर को नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. निकाय चुनाव के परिणाम से पहले फलोदी सट्टा बाजार के रुझानों ने भी ध्यान आकर्षित किया है. फलोदी सट्टा बाजार लगभग हर चुनाव को लेकर अपना भाव जारी करता है. नगर निकाय चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के नतीजे सामने आएं हैं.
कहां पर फलोदी सट्टा बाजार का फोकस
हालांकि, इस बार फलोदी सट्टा बाजार ने जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, कोटा या अन्य जगहों पर हुए निकाय चुनाव के भाव जारी नहीं किए हैं. फलोदी सट्टा बाजार के जानकारों का कहना है कि उनका सिर्फ फलोदी नगर परिषद के चुनाव पर फोकस रहा है. नगर निकाय को लेकर कल हुए मतदान के बाद अब शहर की सरकार बनाने को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की निगाहें फलोदी सट्टा बाजार पर टिकी है.
फलोदी सट्टा बाजार के भाव में कौन भारी
भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही दलों के शीर्ष नेतृत्व अब फलोदी सट्टा बाजार के आकलन का इंतजार करते देखे जा रहे हैं. बाजार जानकारों का कहना है कि इस चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा. बाजार में खड़े लोग बताते हैं कि इसबार निर्दलीय अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब रहेंगे, जिसके चलते भाजपा की 16 से 18 सीटें,कांग्रेस की 13 से 15 सीटे कांग्रेस के खाते में जा रही है.
अगर बात निर्दलीय उम्मीदवारों की करें तो बराबरी के भाव देकर बाजार निर्दलीयों के सहयोग से दोनों ही राजनीतिक पार्टियां जोड़तोड़ कर शहर की सरकार बनाने का पुरजोर तरीके से अपना दमखम दिखाएगी.
निर्दलीयों को लेकर 9-11 बराबर भाव
एक सवाल के जवाब में बाजार के जानकारों ने बताया कि दिनों ही दलों द्वारा अगर निर्दलीयों की बैसाखियों का उपयोग किया गया तो पूर्व सभापति पन्नालाल पहलवान, भाजपा के मेघराज कल्ला, कांग्रेस के जयप्रकाश बोहरा उर्फ मान ठेकेदार सभापति पद के दावेदार हो सकते हैं जिसके भाव 25 से 35 पैसे के हैं.
बाजार जानकारों का कहना है कि इस बार सट्टा बाजार फलोदी निर्दलीयों को अधिक महत्व देकर उनकी सिम 9 से 11 बराबर भाव के सेशन के साथ देकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की टिकट वितरण प्रणाली पर सवालिया निशान लगते देखे जा रहे हैं. (फलोदी से हरि प्रकाश व्यास की रिपोर्ट)
यह भी पढे़ं-
ससंद हमले में रीढ़ टूटी, 22 साल से बिस्तर पर पूर्व NSG कमांडो; वोट देने पहुंचे
राजस्थान निकाय चुनाव में बंपर वोटिंग, जानें 6 नगर निगमों का हाल, कहां- कितने फीसदी मतदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं