विज्ञापन

टीचर के 500 रुपये गुम हुए तो छात्राओं को निर्वस्त्र कर ली तलाशी, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

स्कूल में हंगामे की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे. शिक्षा विभाग ने सरस्वती मीणा को निलंबित कर दिया है. एक अन्य टीचर वंदना शर्मा को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी हुए.

टीचर के 500 रुपये गुम हुए तो छात्राओं को निर्वस्त्र कर ली तलाशी, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा
सवाई माधोपुर के गंगापुरसिटी में ग्रामीणों का प्रदर्शन.

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में स्कूली छात्राओं को निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है. लिवाली गांव की सरकारी स्कूल की 2 शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम पर हाई-वॉल्टेज ड्रामा हुआ. बच्चियों के अभिभावक ने उच्च माध्यमिक विद्यालय में हंगामा किया. खबर आग की तरह फैली और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित भीड़ ने स्कूल पर ताला जड़ दिया. शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. 

एक कमरे में बंद कर ली तलाशी

दरअसल, लिवाली के इस स्कूल की अध्यापिका के 500 रुपए क्लासरूम में गुम हो गए थे. शिक्षिका ने काफी ढूंढा, लेकिन पैसे नहीं मिले. शिक्षिका को शक था कि स्कूल की बच्चियों ने पैसे चुरा लिए हैं. काफी तलाशी के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो 2 टीचर ने कक्षा 9 और 11 की छात्राओं को एक कमरे में बंद कर दिया. संदेह के आधार पर तलाशी लेना शुरू किया और बच्चियों को निर्वस्त्र कर तलाशी ली. 

सीबीईओ-पुलिस ने की समझाइश

टीचर की प्रताड़ना के बाद छात्राएं घर पहुंचीं तो अभिभावकों को पीड़ा बताई. इसके बाद अभिवावकों ने स्कूल परिसर में विरोध किया. ग्रामीण दोनों अध्यापिकाओं के निलंबन की मांग पर अड़ गए और हंगामा किया. जब घटना की सूचनी मिली तो बामनवास की कार्यवाहक सीबीईओ प्रतिभा मीणा और पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने पूरी घटना की जानकारी सीबीईओ को दी. सीबीईओ ने स्कूली बच्चियों के भी बयान दर्ज किए.  

एक शिक्षिका निलंबित, दूसरी कार्यमुक्त

बामनवास तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली में वरिष्ठ अध्यापिका (हिन्दी) सरस्वती मीणा को निलंबित किया गया है. भरतपुर के संयुक्त निदेशक दलवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवाएं नियम-1958 के नियम 13 के तहत एक्शन लिया गया है. सरस्वती को निलंबन काल के दौरान सीबीईओ ऑफिस, राजाखेड़ा (धौलपुर) में हाजिरी देनी होगी. इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः "भैरोंसिंह शेखावत हर रविवार को बोलकर नहीं, लिखकर ही करते थे संवाद", वसुंधरा राजे ने बताई ये अनोखी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News,  Sawai Madhopur, Crime News, Govt School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com