राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए. आमेर क्षेत्र के हांडीपुरा में आबादी क्षेत्र में पैंथर आ गया. पैंथर के आने से उस समय लोगों में दहशत फैल गई. कुछ ही देर बाद पैंथर पीर बाबा के गुंबद पर दिखाई दिया. उसे गुंबद पर बैठा देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ दूरी बनाकर उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आबादी क्षेत्र में भय का माहौल

कुछ ही देर बाद पैंथर पहाड़ी की ओर लौट गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैंथर काफी समय तक गुंबद पर शांत बैठा रहा. इसके बाद आसपास के क्षेत्र में घूमने लगा और पहाड़ी की ओर लौट गया. घटना के दौरान किसी व्यक्ति पर हमले की सूचना नहीं है. अचानक आबादी के बीच पैंथर दिखाई देने से क्षेत्र में भय का माहौल जरूर बन गया.
स्थानीय लोगों की वन विभाग से मॉनिटरिंग बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि हांडीपुरा पहाड़ी क्षेत्र से सटा हुआ है. इसलिए यहां समय-समय पर पैंथर का मूवमेंट देखने को मिलता रहता है. अक्सर ही भोजन और पानी की तलाश में पैंथर वन क्षेत्र से निकलकर कई बार आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
इनपुट- रोहन शर्मा
यह भी पढ़ेंः टेक्नोलॉजी की दुनिया छोड़ खेती का किया फैसला, एक खास आम ने चमका दी इस किसान की किस्मत, लाखों की हो रही कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं