विज्ञापन

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन है, रेप आरोपी कुलदीप सेंगर का किया था सपोर्ट

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला बरखा त्रेहन खुद को पुरुष अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक्टिविस्ट बताती है. वो अक्सर टीवी डिबेट्स में नजर आती है. पिछले साल वो रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर का भी समर्थन किया था.

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन है, रेप आरोपी कुलदीप सेंगर का किया था सपोर्ट
अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला बरखा त्रेहन कौन है?
  • अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला बरखा त्रेहन ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली थी.
  • बरखा त्रेहन ने अभिजीत दीपके के मंच पर प्रभु श्री राम के अपमान के कारण स्याही फेंकने का विरोध बताया था.
  • बरखा त्रेहन सोशल मीडिया पर पुरुषों के अधिकारों की समर्थक हैं और कई हाई प्रोफाइल मामलों पर पोस्ट करती हैं.
नई दिल्ली:

Barkha Trehan Profile: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर इंक फेंकने वाली महिला कुलदीप सेंगर की समर्थक रह चुकी है. सोशल मीडिया पर खुद को पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली बताने वाली बरखा त्रेहन अक्सर टीबी चैनलों पर अपनी बातें रखती नजर आ चुकी हैं. बरखा त्रेहन के सोशल मीडिया पर पुरुषों के खिलाफ हुए क्रूर घटनाओं की फेहरिस्त नजर आती है. जिसमें केतन अग्रवाल, राजा रघुवंशी जैसे हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़े कई पोस्ट नजर आए. 

दीपके पर क्यों फेंकी स्याही, त्रेहन ने खुद बताया

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने के बाद बरखा त्रेहन ने एक्स पर लिखा- हां, मैं बरखा त्रेहन वही महिला हूं जिसने उस कट्टर अर्बन नक्सल अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी थी, क्योंकि जब उसकी 'कॉकरोच जनता पार्टी' के मंच पर मेरे प्रभु श्री राम जी का अपमान हुआ, तो वह हंसा था. मैं एक कट्टर हिंदू हूं. मैं बहुत नाराज थी. यह मेरा विरोध था और मुझे इस पर गर्व है.'

अभिजीत दीपके पर मंच पर फेंकी गई थी स्याही

मालूम हो कि अभिजीत अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े थे, तभी वहां मौजूद एक महिला ने अभिजीत पर स्याही फेंकी, जो उनके चेहरे पर पड़ी. साथ ही आस-पास के लोगों के कपड़ों पर भी स्याही की कुछ छीटें पड़ी. अभिजीत पर स्याही फेंकने की इस घटना से कुछ देर के अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी. हालांकि तुरंत ही पुलिस ने उस महिला को अपने कब्जे में ले लिया. 

कुलदीप सेंगर का समर्थन करती आई थी नजर

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने की घटना के बाद चर्चा में आई बरखा त्रेहन की जब सोशल मीडिया पर कुंडली खंगाली गई, तो वो रेप के आरोप में घिरे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का समर्थन करती नजर आई. दरअसल पिछले साल 25 दिसंबर को जंतर-मंतर पर NGO ‘पुरुष आयोग' द्वारा आयोजित एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने पूर्व BJP MLA कुलदीप सेंगर का सपोर्ट किया था. 

टीबी डिबेट्स में भी नजर आती है बरखा त्रेहन 

कुलदीप सेंगर पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 17 साल की लड़की के साथ रेप का आरोप था. बरखा त्रेहन टीवी डिबेट्स में रेगुलर आती हैं और मीडिया आउटलेट्स के लिए लिखती भी हैं. मालूम हो कि दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया. उन्हें समझा कर छोड़ दिया गया है. 

यह भी पढ़ें - अनशन कर रहे अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, जंतर-मंतर पर हंगामा, हिरासत में आरोपी महिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijit Deepke, Abhijit Dipke News, Sonam Wangchuck, Jantar Mantar, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com