जयपुर के एक गांव में इन दिनों मुगलों के जमाने के सिक्के ढूंढे जा रहे हैं. यह खुदाई पुरातत्व विभाग या प्रशासन नहीं कर रहा, बल्कि ग्रामीण जुटे सिक्कों की खोज में जुटे हुए हैं. क्षेत्रवासी खेत और मकानों की जमीन की खुदाई कर रहे हैं. इसी दौरान, जेसीबी से खुदाई के दौरान सिक्के निकलने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह मामला है फागी क्षेत्र के चौरू गांव का, जहां एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने का दावा किया जा रहा है. इन सिक्कों के मुगलकालीन होने का दावा किया जा रहा है. इस खबर के फैलते ही ग्रामीणों ने पूरे इलाके में खुदाई शुरू कर दी है.
जब चौरू के पुराने मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिले तो गांव में हलचल तेज हो गई. सिक्के मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रातभर टॉर्च की रोशनी में जमीन की खुदाई करने लगे. बिना सोचे-समझे पूरे गांव में जेसीबी चलने लगी है. घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल है. हालांकि, कही भी इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है.

बच्चे, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं, सभी खजाने की तलाश में जुटे हुुए हैं.
खजाने के बारे में प्रशासन ने नहीं की पुष्टि
ना ही सिक्कों की वास्तविकता और उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में प्रशासन या पुरातत्व विभाग ने आधिकारिक जानकारी दी है. एक तरफ जहां गांव वाले खुदाई में व्यस्त हैं, वहीं इंतजार प्रशासन के बयान का भी है. आधिकारिक बयान के बाद ही इन सिक्कों के इतिहास और उनके काल के बारे में कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा.
यह भी पढ़ेंः 'मल्लिका आम' से चमक गई इंजीनियर की किस्मत, नौकरी छोड़ किसान बना तो हो गई छप्पड़ फाड़ कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं