विज्ञापन

केरलम चुनाव में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो गए हैं. केरलम के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है. 

केरलम चुनाव में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरुवनंतपुरम की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होंगे, और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. उनके कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट में कझक्कूट्टम सीट से भाजपा प्रत्याशी वी मुरलीधरन की नामांकन रैली में भाग लेंगे. भजनलाल शर्मा बीजेपी की नीतियों को बताएंगे, और बीजेपी के उम्मीदवार को वोट करने के लिए अपील करेंगे. 

नामांकन रैली में शामिल होंगे सीएम  

इसके अलावा विलेमबलम व्यवस्था भवन में कट्टक्कड़ा से प्रत्याशी पी के कृष्णदास, विकास भवन और वट्टियूर्कवु म्यूजियम में नेमोम सीट से प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर और आर श्रीलेखा की नामांकन रैलियों में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरुवनंतपुरम में मारवाड़ी समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक स्तर पर संवाद करेंगे. 

केरल की राजनीति में यह दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पार्टी उत्तर भारत के नेताओं के जरिए अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की रणनीति पर काम कर रही है. खासकर केरल में रहने वाले उत्तर भारत के लोगों को बीजेपी को वोट करने की अपील करेंगे. 

पश्चिम बंगाल और असम के दौर पर भी रहेंगे सीएम 

इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर भी रहेंगे. दोनों ही राज्यों में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी, जिन्हें मारवाड़ी कहा जाता है, रहते हैं. कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर मारवाड़ियों की बहुलता है, और परिणाम में इनके वोट निर्णायक रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में बार‍िश और अत‍िवृष्‍ट‍ि से फसल चौपट, CM भजनलाल शर्मा ने कर द‍िया ऐलान 

लेखक के बारे में
img
सुशांत पारीक
Input Editor, NDTV Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keralam Assembly Elections CM Bhajan Lal Sharma, Bhajan Lal Sharma, Keralam Elections, Thiruvananthapuram, Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com