विज्ञापन

NIA ने कोलकाता से एक शक्स को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का है आरोप

जफर को पहले भी आईपीसी और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत जासूसी के मामले में सजा मिल चुकी है. 2005 से वह लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा करता रहा, जहां उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

NIA ने कोलकाता से एक शक्स को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का है आरोप

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से जुड़े एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया है, जो भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत संवेदनशील सुरक्षा संबंधी जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचाने में संलिप्त था. कोलकाता के रहने वाले जफर रियाज उर्फ रिजवी के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था और उसे घोषित अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी, तभी उसे हिरासत में लिया गया.

आरोपी को बीएनएस, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ज़फ़र की शादी एक पाकिस्तानी महिला से हुई थी और उसके बच्चे भी पाकिस्तान के नागरिक हैं.

बताया जा रहा है कि जफर को पहले भी आईपीसी और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत जासूसी के मामले में सजा मिल चुकी है. 2005 से वह लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा करता रहा, जहां उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. एनआईए की जांच (आरसी-12/2025/एनआईए/डीएलआई) में खुलासा हुआ कि एक यात्रा के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने उससे संपर्क किया और उसे पैसों के लालच और पाकिस्तानी नागरिकता का लालच देकर भारत में जासूसी करने के लिए तैयार किया. इसके बाद वह देश की गोपनीय सूचनाएं साझा करने में जुट गया, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता था.

ये भी पढ़ें : जिनका नाम CAA में नहीं उन्हें गिरफ्तार कर देश से बाहर भेजा जाएगा... बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com