राजस्थान में एसीबी ने शुक्रवार को रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने एक पटवारी को 75 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोचा है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा यह गिरफ्तारी राजस्थान के जोधपुर में हुई. जानकारी के मुताबिक, पटवारी ने म्यूटेशन भरने की एवज में घूस मांगा था. जिसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई और पटवारी को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी पटवारी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.
रात 8 बजे हुई ट्रैप कार्रवाई
ACB के एडिशनल SP ओमप्रकाश चौधरी की मॉनिटरिंग में ACB के इंस्पेक्टर मनीष चौधरी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने रात 8 बजे के करीब पटवारी अंकुश बाघेला को ट्रैप किया. आरोपी ने म्यूटेशन भरने की एवज में रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम ने बताया कि जोधपुर में ACB चौकी स्पेशल यूनिट को पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. परिवादी के मुताबिक, जोलियाली गांव में कृर्षि भूमि में सब डिविजन प्लान तैयार कर खेतेश्वर मार्केट योजना में 500 वर्ग गज जमीन का म्यूटेशन भरने की एवज में रिश्वत की गई थी.
5000 रुपये प्रति दुकान के हिसाब से मांगी थी रिश्वत
पटवारी ने परिवादी से उसकी बंबोर में जमीन पर काटी 25 दुकानों की जमीन का म्यूटेशन भरने की एवज में प्रति दुकान 5000 रुपए के हिसाब से 1 लाख रुपये की मांग रखी थी. रिश्वत नहीं देने पर म्यूटेशन नहीं भर रहा था, क्योंकि खेतेश्वर मार्केट योजना के तहत मौके पर दुकानें नहीं बनीं थीं. शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछाया.

पैसे लेते ही एसीबी ने दबोचा
आज शाम के समय पटवारी ने परिवादी को पैसे देने के लिए बुलाया. पटवारी परिवादी की कार में हेलमेट लेकर बैठा, परिवादी से पैसे मांगे. परिवादी जब पैसे देने लगा तो उसने कहा कि हेलमेट में पैसे रख दो, जैसे ही उसने हेलमेट में पैसे रखे. इधर से ACB ने उसे पकड़ लिया. धुलाई में हेलमेट से कलर भी निकलने लगा.
अब आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई चल रही है. वहीं, एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि प्रदेशभर में कहीं पर भ्रष्टाचार व रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24 घंटे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
यह भी पढे़ं-
6 करोड़ का घर, 500-500 के नोटों की गड्डियों का ढेर; NSG कमांडो कैसे बना करोड़पति
राजस्थान-हरियाणा में 100 अजन्मों का हत्यारा गिरफ्तार, पेट में लड़की बताकर करवा देता था अबॉर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं