विज्ञापन

मरीज पहुंचा डॉक्टर के रूम में, कुर्सी पर नजर पड़ते ही उल्टे पैर भागा, लगा चिल्लाने

पाली के जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल में बहुत सारे मरीज एक डॉक्टर के कमरे के बाहर इलाज करवाने के लिए इंतजार कर रहे थे जब अचानक एक मरीज चिल्लाने लगा. सुभाष रोहिश्वाल की रिपोर्ट.

मरीज पहुंचा डॉक्टर के रूम में, कुर्सी पर नजर पड़ते ही उल्टे पैर भागा, लगा चिल्लाने
डॉक्टर के कमरे में एक लंबा सांप फन फैलाए बैठा था
NDTV

राजस्थान के पाली जिले के एक अस्पताल में आज सुबह हड़कंप मच गया. आज जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल में एक मरीज अपना इलाज करवाने गया था. लेकिन जैसे ही वह डॉक्टर के कमरे में गया तो कमरे में डॉक्टर की कुर्सी पर एक सांप फन फैलाकर बैठा दिखाई दिया. इसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाद में एक स्नेक कैचर को बुलवाया गया और इसके बाद ही अस्पताल में लोग राहत की सांस ले सके.

क्या है पूरा मामला?

पाली के बांगड़ अस्पताल में यह घटना अस्थि रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) डॉ. कैलाश परिहार के कक्ष में हुई. आज सुबह बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल आए थे. मरीज डॉक्टर परिहार के कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे थे. तभी एक मरीज कमरे के अंदर गया. लेकिन वहां डॉक्टर की कुर्सी पर एक सांप फन फैलाकर बैठा दिखाई दिया.  डॉक्टर की कुर्सी पर सांप को बैठा देखकर मरीज बुरी तरह डर गया. वह जोर-जोर से सांप-सांप चिल्लाने लगा.

स्नेक कैचर ने सांप को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया

स्नेक कैचर ने सांप को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया
Photo Credit: NDTV

कुछ ही देर में यह खबर अस्पताल परिसर में फैल गई, और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने सबसे पहले तत्काल सतर्कता बरतते हुए कमरे को खाली कराया. इसके बाद एक स्थानीय स्नेक कैचर जावेद को बुलाया गया. जावेद ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया. इसके बाद सांप को सुरक्षित रूप से अस्पताल से दूर जंगल में छोड़ दिया गया.

बारिश में अक्सर आ जाते हैं सांप

जानकारी के अनुसार इन दिनों बारिश के मौसम के चलते बांगड़ अस्पताल के आसपास बने नालों की सफाई का कार्य चल रहा है. नालों की सफाई और जलभराव के कारण सांप सहित अन्य जीव-जंतु अपने ठिकानों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं. ऐसे में अस्पताल परिसर में भी सांपों के दिखाई देने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं.

ये भी पढ़ें-: फलोदी में हुक से लटका पति का शव, दो बच्चों के साथ मृत मिली पत्नी, बताया भूत का साया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthjan News, Pali News In Hindi, Pali News, Snake In Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com