विज्ञापन

कुचू-पुचू से लेकर वास्तेगुना हुइंया तक, Gen-Z के इन शब्दों से घूम जाएगा दिमाग; जान लीजिए मतलब

Gen Z Slang Meaning: लोकसभा में पहली बार Gen-Z स्लैंग्स सुनाई दिए.28 जुलाई को एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान सांसदों ने उन शब्दों का इस्तेमाल किया, जो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आएं.जानिए इन वायरल इंटरनेट शब्दों का आसान मतलब क्या है.

कुचू-पुचू से लेकर वास्तेगुना हुइंया तक, Gen-Z के इन शब्दों से घूम जाएगा दिमाग; जान लीजिए मतलब
संसद में खूब हो रहा Gen-Z के शब्दों का इस्तेमाल

Gen Z Slang Meaning: क्या आपने कभी सोचा था कि सोशल मीडिया की मीम वाली भाषा कभी हमारे देश की संसद (Parliament) में गूंजेगी. भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सदन की गंभीर बहस के बीच 'वास्तेगुना हुइंया' ही नहीं कई इंटरनेट के ट्रेंडी Gen-Z स्लैंग्स का इस्तेमाल हुआ और वे आधिकारिक रिकॉर्ड (Parliamentary Records) का हिस्सा बन गए. 28 जुलाई को एंटी-पेपर लीक बिल (Public Examinations Amendment Bill) पर चल रही चर्चा के दौरान सांसदों ने इंटरनेट स्लैंग्स की पूरी डिक्शनरी खोल दी. पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए Gen-Z स्लैंग्स का इस्तेमाल किया. आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से शब्द यूज हुए और उनके क्या मतलब हैं.

संसद में कौन-कौन से Gen-Z शब्द सुनाई दिए

1. Clock It

Clock It का मतलब होता है किसी बात को समझ जाना या किसी चीज को सही तरह से पहचान लेना या फिर किसी समस्या को पकड़ लेना.

संसद में किसने इस शब्द का इस्तेमाल किया

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने एंटी-पेपर लीक बिल पर बोलते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या को समय रहते पहचान लिया. Gen-Z की भाषा में कहें तो 'Modi ji clocked it.' यानी मोदी सरकार ने समस्या को समझकर उसका समाधान लाने की कोशिश की.

2. Delulu

Delulu शब्द Delusional से निकला है. इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए होता है, जो हकीकत से दूर अपनी ही कल्पना या भ्रम में जी रहा हो. जैसे- बिना पढ़ाई किए टॉपर बनने का सपना देखना या फिर बिना तैयारी के इंटरव्यू क्लियर होने का पूरा कॉन्फिडेंस रखना. Gen-Z ऐसे लोगों को मजाक में Delulu कहती है.

संसद में किसने यूज किया

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे के दावों पर तंज कसते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया. शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा, 'विपक्ष पहले 37 दिनों तक 'MIA' था, फिर उन्हें 'FOMO' हुआ तो प्रदर्शन करने लगे और आखिरी में वे 'Delulu' में आ गए कि छात्र उनके साथ आएंगे, लेकिन कोई नहीं आया.'

3. FOMO

FOMO का फुल फॉर्म Fear Of Missing Out है. मतलब कहीं कोई मौका, इवेंट या ट्रेंड छूट न जाए, इसी डर को FOMO कहते हैं. आसान तरीके से कहें तो दोस्त घूमने चले जाएं और आपको बुलाया न जाए या कोई वायरल ट्रेंड हो और आपको लगे कि आप पीछे रह गए.

संसद में किसने इस शब्द का इस्तेमाल किया

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे आंदोलन से दूर रहे और बाद में FOMO की वजह से विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए.

4. MIA

MIA का पूरा नाम Missing In Action होता है. इसका मतलब किसी जरूरी मौके पर गायब रहना है. जैसे- मीटिंग हो और टीम का सबसे जरूरी मेंबर ही न पहुंचे. Gen-Z कहेगी कि 'He is MIA.'

संसद में किसने और कैसे इस्तेमाल किया

शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने ही इस शब्द को इस्तेमाल किया और विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि आंदोलन के शुरुआती दिनों में वे MIA थे.

5. Kuchu Puchu

यह कोई डिक्शनरी वाला शब्द नहीं है. इसे प्यार जताने, किसी को ज्यादा लाड़-प्यार देने या किसी बात का हल्का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सोशल मीडिया पर यह कई मीम्स और वायरल वीडियो के बाद काफी पॉपुलर हुआ.

संसद में किसने इस शब्द का इस्तेमाल किया

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की नीतियों और दावों पर तंज कसने के लिए वायरल मीम डायलॉग 'वास्तेगुना हुइंया और 'कुचू पुचू' का इस्तेमाल किया.

6. वास्तेगुना हुइंया

इस समय इंटरनेट पर यह शब्द सबसे ज्यादा छाया हुआ है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान यह शब्द (Vasteguna Huiya) काफी पॉपुलर हुआ और अभी सबसे ज्यादा चर्चा में है. अगर आप इसका मतलब ढूंढ रहे हैं तो शायद आपको भी जवाब नहीं मिलेगा. क्योंकि इसका कोई ऑफिशियल शब्दकोश वाला मतलब ही नहीं है. यह एक वायरल इंटरनेट ऑडियो और मीम कल्चर से निकला एक्सप्रेशन है. आजकल लोग इसे किसी अजीब, मजेदार या हैरान कर देने वाली सिचुएशन पर रिएक्शन देने के लिए बोलते हैं. यानी इसका इस्तेमाल ज्यादा फीलिंग दिखाने के लिए होता है, किसी तय मतलब के लिए नहीं.

संसद में किसने किया इस्तेमाल

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस शब्द का यूज किया.

ये भी पढ़ें - एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, अब मिलेगा दूसरा मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z, Gen Z Slang, Gen-Z, Parliament Session, Anti Paper Leak Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com