विज्ञापन

जासूसी के आरोप में छबुआ एयरफोर्स स्टेशन से सिविलकर्मी गिरफ्तार, PAK को भेज रहा था खुफिया जानकारी

आरोपी को छबुआ से हिरासत में लेकर जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2023 से पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था.

जासूसी के आरोप में छबुआ एयरफोर्स स्टेशन से सिविलकर्मी गिरफ्तार, PAK को भेज रहा था खुफिया जानकारी
छबुआ एयरफोर्स स्टेशन से सिविलकर्मी गिरफ्तार,

राजस्थान इंटेलीजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त टीम ने असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में एक सिविल कर्मी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था. इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई थी. उससे पूछताछ और जांच के दौरान सुमित कुमार नाम के एक अन्य संदिग्ध का नाम सामने आया जो लगातार पाक खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था. 

यूपी के प्रयागराज का निवासी है आरोपी

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक, आरोपी सुमित कुमार (36) यूपी के प्रयागराज में लाहुरपार का निवासी है. वह अभी में असम के डिब्रूगढ़ स्थित एयरफोर्स स्टेशन छबुआ में एमटीएस के पद पर कार्यरत था. अब उसे इंटेलीजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त टीम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाक हैंडलर्स तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 

2023 से पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था

आरोपी को छबुआ से हिरासत में लेकर जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया. यहां विभिन्न खुफिया एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2023 से पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और धन के बदले संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था. जांच एजेंसी की पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के साथ-साथ बीकानेर जिले के एयरफोर्स स्टेशन नाल सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.

वायुसेना की साझा करता था जानकारी

उसको फाइटर प्लेन की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों व कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी देने के एवज में मोटी रकम मिलती थी. आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों के जरिए पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनवाने में भी मदद करता था. इस मामले में 22 मार्च को आरोपी को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 और बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत स्पेशल पुलिस स्टेशन राजस्थान जयपुर में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढे़ं-  ईरान-इजरायल युद्ध पर WHO की ये चेतावनी पूरी दुनिया को टेंशन में डाल देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PAK Spy, Pak Spy Arrested, Rajasthan Intelligence, Rajasthan News, Chabua Air Force Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com