विज्ञापन

रोहित गोदारा का गुर्गा भूख हड़ताल पर, अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में अलर्ट, समझाइश में जुटा प्रशासन

रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे अशोक का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड से जुड़ा था. इसके बाद से ही अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है.

रोहित गोदारा का गुर्गा भूख हड़ताल पर, अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में अलर्ट, समझाइश में जुटा प्रशासन
गोगामेड़ी हत्याकांड में रोहित गोदारा गैंग का कनेक्शन सामने आ चुका है.

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे अशोक भूख हड़ताल पर है. अशोक बीते कई दिनों से खाना छोड़कर अपनी मांग पर अड़ा हुआ है. उसकी हड़ताल के बाद से ही जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. अधिकारियों ने जेल मुख्यालय को सूचना भेज दी है. अशोक के स्वास्थ्य पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में अशोक का नाम सामने आ चुका है. उसके खिलाफ गोगामेड़ी के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने का मामला दर्ज है. 

जेल से शिफ्ट करने की जिद पर अड़ा

जेलर भंवर के मुताबिक, "गोगामेड़ी हत्याकांड से उसका नाम जुड़ने के बाद हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है. वो चाहता है कि उसे दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए. इसे लेकर वह कई दिनों से जिद पर अड़ा हुआ है." 

रोहित गोदारा गैंग का अशोक बीते कई दिनों से भूख हड़ताल पर है.

रोहित गोदारा गैंग का अशोक बीते कई दिनों से भूख हड़ताल पर है.

प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, समझाइश का दौर जारी

जेल प्रशासन अशोक धनाराम को मनाने और भूख हड़ताल खत्म करवाने की लगातार कोशिश कर रहा है. फिलहाल वह मानने को तैयार नहीं है. जेल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. बता दें कि रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे कई जांच के एजेंसियों के रडार पर हैं. गोगामेड़ी हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के खिलाफ एनआईए भी कार्रवाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ेंः भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत; पिकअप गाड़ी के उड़े परखच्चे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Rohit Godara, Rohit Godara Gang, Hunger Strike, Ajmer High Security Jail, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com