आज के आधुनिक युग में म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है. नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. पारंपरिक भजनों को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर के कुछ युवाओं ने पारंपरिक भक्ति में मॉर्डन तड़का लगाते हुए एक नए भजन क्लबिंग ट्रेड की शुरुआत की है. दरअअसल राजस्थान के जोधपुर के कुछ युवाओं ने भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू किया है. इन लोगों ने Naad Rush नामक एक बैंड बनाया है, जो भजन गायकी की परंपरा और आधुनिकता को नए आयाम पर पहुंचाता है.
इस पहल के संस्थापक निर्मल गहलोत ने बताया कि “भजन क्लबिंग” एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें भक्ति और मनोरंजन का संतुलन बनाया जाता है. इसमें भजनों को हाई-एनर्जी बीट्स, लाइव इंस्ट्रूमेंट्स और आधुनिक साउंड टेक्नोलॉजी के साथ प्रस्तुत किया जाता है, जिससे यह युवा वर्ग के लिए अधिक आकर्षक बन जाता है.
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल मनोरंजन प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को भक्ति के माध्यम से एक सकारात्मक दिशा देना भी है. “हम चाहते हैं कि युवा भक्ति से जुड़ें, लेकिन अपने तरीके से जिस तरह का म्यूज़िक और माहौल उन्हें पसंद है,” उन्होंने बताया.
बैंड में यश शर्मा और देवयानी मुथा लीड सिंगर्स के रूप में शामिल हैं, जो अपनी गायकी के जरिए पारंपरिक भजनों में नई ऊर्जा भरेंगे. इसके अलावा म्यूज़िकल टीम में कीबोर्ड, गिटार, तबला, ड्रम्स और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्रों के कलाकार शामिल हैं, जो हर प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे.
इन लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रयोग भविष्य में म्यूज़िक और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में एक नया ट्रेंड सेट कर सकते हैं. “भजन क्लबिंग” न केवल एक इवेंट फॉर्मेट है, बल्कि यह एक अनुभव है, जो दर्शकों को भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ता है.
इन लोगों ने बातया कि आने वाले समय में “Naad Rush” के जरिए बड़े स्तर पर इवेंट्स, फेस्टिवल्स और लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह पहल व्यापक स्तर पर पहचान बना सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं