विज्ञापन

झारखंड: रामनवमी पर हिन्दू-मुस्लिम झड़प मामले में बड़ी कार्रवाई, 292 लोगों पर मामला दर्ज

पुल‍िस ने घटना स्‍थल से 18  बाइक, 9 मोबाइल, धारदार फरसा और लाठी-डंडा जप्त क‍िया है. ह‍िंदू और मुस्‍ल‍िम दोनों समुदाय के ख‍िलाफ कार्रवाई हुई है.  

झारखंड: रामनवमी पर हिन्दू-मुस्लिम झड़प मामले में बड़ी कार्रवाई, 292 लोगों पर मामला दर्ज
मौके से धारदार हथियार बरामद.

झारखण्ड के गढ़वा जिले के रमकंडा में हुए रामनवमी विवाद मामले में रमकांडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सीओ के आदेश पर पुलिस ने अब तक 72 नामजद और 220 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. नामजद आरोपियों में हिन्दू पक्ष के 21 और मुस्लिम पक्ष के 51 लोग शामिल हैं. जबकि, अज्ञात में हिन्दू पक्ष के 100 से 120 और मुस्लिम पक्ष के 100 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है.

19 लोग गिरफ्तार 

एसपी अमन कुमार ने बताया की इस मामले के बाद 72 लोगों को नामजद और दो सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 18 बाइक, मोबाइल, फरसा और लाठी-डंडा बरामद किया गया है. अन्य जो लोग है, उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.  

डीजे बजाने के दौरा विवाद 

हिन्दू समुदाय के लोग प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास बुधवार शाम महावीर पताका स्थापित कर डीजे बजाते हुए वापस लौट रहे थे, तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आकर डीजे को बंद कराते हुए विवादित नारा लगाने लगे. राम भक्तों की अधिक संख्या और डीजे बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया. इसी बीच यह नजारा देख हिन्दू समाज भी इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. 

पथराव के दौरान जवान घायल हो गया था.

पथराव के दौरान जवान घायल हो गया था.

हिंंदू-मुस्लिम में झड़प  

देखते ही देखते दोनों समुदायों की आपस में झड़प हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा द‍िया. गुरुवार सुबह हिन्दू समुदाय के लोगों ने बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर द‍िया. हिन्दू समुदाय की मांगों पर प्रशासनिक सहमति गई थी. गिरफ़्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था. पुलिस ने दोनों समुदाय को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

 मुस्लिम समुदाय ने किया हमला 

हिन्दू समुदाय को रामनवमी की झांकी दोबारा न‍िकालने के ल‍िए कहा. पुलिस सुरक्षा में गुरुवार को जैसे ही झांकी दोबारा मुस्लिम बहुल इलाका पहुंची, मुस्लिम समुदाय ने पत्थर, लाठी और धारधार हथियार से हमला कर दिया. हमले में रंका थाना प्रभारी रवि केशरी सहित कई जवान घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया, और भीड़ को त‍ितर-बितर करने के ल‍िए आंसू गैस के गोले छोड़े. क‍िसी तरह से स्‍थित‍ि को न‍ियंत्र‍ित क‍िया. इसके बाद पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर और गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पहल पर फ‍िर से राम नवमी जुलूस निकला. 

यह भी पढ़ें: कोरोना जैसे हालात से निकले, इससे भी निकलेंगे... मिडिल ईस्ट संकट पर मन की बात में बोले पीएम मोदी

लेखक के बारे में
img
चंदन कुमार
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Police, Garhwa District, FIR Registered 292 People, Hindu-muslim, 18 Bike, 9 Mobile, Ax, Jharkhand News, Ram Navami, Stone Pelting On Ram Navami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com