विज्ञापन

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के गुर्गे और पुल‍िस का हुआ आमना-सामना, दोनों तरफ से चलीं ताबड़तोड़ गोल‍ियां

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के गुर्गे के पैर में गोली लगी, ज‍िससे वह घायल हो गया. पुल‍िस ने गैंगस्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के गुर्गे और पुल‍िस का हुआ आमना-सामना, दोनों तरफ से चलीं ताबड़तोड़ गोल‍ियां
पुलिस फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा घायल हो गया.

श्रीगंगानगर में लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के गुर्गे और पुल‍िस का आमना-सामना हो गया. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोल‍ियां चली, ज‍िसमें ह‍िस्‍ट्रीशीटर संजीव के पैर में गोली लगी. गोली लगने से संजीव घायल हो गया. पुल‍िस ने उसे ग‍िरफ्तार करके अस्‍पताल पहुंचा. संजीव लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. पुल‍िस जांच में जुटी है. जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर यादव के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की.

पुलिस पर झोंका फायर  

ह‍िस्‍ट्रीशीटर संजीव बाइक पर सवार होकर सूरतगढ़ बाईपास स्थित रीको पुल के पास पहुंचा था, जहां पहले से नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें संजीव के पैर में गोली लग गई. 

दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंंग  

मुठभेड़ में बदमाश की गोली पुलिस की जीप को भी लगी, वहीं दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. घायल बदमाश को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. 

लॉरेंस गैंग से कनेक्शन 

पुलिस के अनुसार आरोपी संजीव हिंदुमलकोट क्षेत्र का रहने वाला है, और उस पर पहले भी रंगदारी और फायरिंग के आरोप हैं.  प्रारंभिक जांच में उसका कनेक्शन लॉरेंस गैंग से भी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: मेहंदी फंक्शन में पहुंची दू्ल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के चेहरे पर फेंका तेजाब, दो दिन बाद होनी थी शादी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com