विज्ञापन

सरेआम बीच पर रोमांस की हदें पार! 'खुल्लम-खुल्ला प्यार' करना कपल को पड़ा महंगा, पुलिस ने इस तरह सिखाया सबक

छुट्टियों का खुमार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो लोग अक्सर भूल जाते हैं कि वे घर में नहीं, बल्कि सरेआम सड़क या समंदर किनारे हैं. हाल ही में एक विदेशी जोड़े ने बीच पर ऐसी 'मस्ती' की कि स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर जो हुआ, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सरेआम बीच पर रोमांस की हदें पार! 'खुल्लम-खुल्ला प्यार' करना कपल को पड़ा महंगा, पुलिस ने इस तरह सिखाया सबक
हद पार कर दी! बीच पर विदेशी जोड़े की 'गंदी बात', भरना पड़ा मोटा जुर्माना

Thailand beach couple arrested: फुकेत के हसीन नजारों के बीच अक्सर सैलानी अपनी सुध-बुध खो बैठते हैं, लेकिन फ्रांस से आए एक जोड़े ने तो हद ही पार कर दी. रायी बीच (Rayee Beach) की सुनसान रेत देखकर इस कपल को लगा कि शायद दुनिया में उनके सिवा कोई और है ही नहीं. वे खुलेआम ऐसी हरकतों में मशगूल हो गए जिन्हें सभ्य समाज में 'अश्लीलता' कहा जाता है. वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो वे दंग रह गए.

ये भी पढ़ें:-वो मेरा था!…महबूब की मय्यत पर भिड़ गईं दो माशूकाएं, ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

फुकेत पुलिस का एक्शन (Phuket Police Action Against Tourists)

थाईलैंड के लोग अपनी संस्कृति को लेकर काफी सजग रहते हैं. जब इस कपल का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैला, तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने पुलिस की ढिलाई पर भी सवाल उठाए. आखिरकार, पुलिस हरकत में आई और काथू जिले के एक होटल से इस फ्रांसीसी जोड़े को धर दबोचा. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कपल ने बड़े मासूम अंदाज में अपनी गलती मानी. उनका कहना था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि सार्वजनिक जगह पर ऐसा करना जुर्म है. वे तो बस वेकेशन के 'मूड' में थे और बेफिक्र होकर एक-दूसरे में खोए थे, लेकिन कानून तो कानून है...पुलिस ने उन पर 5,000 बात (करीब 11,500 रुपये) का जुर्माना ठोक दिया और कायदे से समझाया कि 'मस्ती' की भी एक हद होती है.

ये भी पढ़ें:-लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

पर्यटकों की बदतमीजी से परेशान लोकल्स (Locals Frustrated with Tourist Behavior)
वहां के रहने वालों का कहना है कि आए दिन विदेशी सैलानी यहां आकर 'जानवरों' जैसा बर्ताव करने लगते हैं. कोई टुक-टुक के पीछे बहक जाता है, तो कोई होटल की बालकनी में बिना कपड़ों के खड़ा हो जाता है. थाईलैंड की खूबसूरती का लुत्फ उठाना अलग बात है, लेकिन वहां की मर्यादा का गला घोंटना स्थानीय लोगों को रास नहीं आ रहा.

यह घटना उन सभी टूरिस्ट्स के लिए एक सबक है जो विदेश जाकर वहां के कानून और तहजीब को हल्के में लेते हैं. रोमांस बुरा नहीं है, लेकिन जगह और गरिमा का ख्याल रखना भी जरूरी है, वरना वेकेशन का मजा जेल की हवा या भारी जुर्माने में बदल सकता है.

ये भी पढ़ें:-मेट्रो में 'रील-गिरी' पड़ी महंगी! अनजान लड़के से टकराई लड़की, तो भड़की दादी ने लगा दी क्लास

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand Beach Romance Case, French Couple Arrested In Phuket, Phuket Rayee Beach Viral Video, Thailand Police Fine On Tourists, Thailand Me Tourist Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com